अपनी इंगेजमेंट में श्वेता ने जैसा ही अपना हाथ अंगूठी पहनने के लिए लड़के की ओर बढ़ाया वैसे ही लड़के की नजर उसके नाखूनों के आस-पास की खराब हो चुकी स्किन पर पड़ी। श्वेता के लिए यह पल बेहद शर्मिंदगी भरा था। वैसे श्वेता ही नहीं। ऐसी कई महिलाएं हैं जो घर के काम काज में अपने हाथों की ठीक तरह से देखभाल करना भूल जाती हैं। खाना बनाने, घर की साफ सफाई और कपड़ों की धुलाई करते हुए उनकी उंगलियों के आस-पास की स्किन जिन्हें नेल क्यूटिकल्स कहा जाता है। वह खराब हो जाती है। यह बेहद दर्दनाक भी होता है और इससे हाथों की खूबसूरती भी बिगड़ जाती है। द स्किन क्लीनिक के डर्मेटोलॉजिस्ट डाक्टर वरुण कत्याल का इस बारे में कहना है, ‘अमूमन महिलए नाखूनों की देखभाल को फैशन से जोड़ कर देखती हैं। मगर, नाखूनों की अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी उचित देखभाल की जाए। खासतौर पर नेल क्यूटिकल्स के बारे में ज्यादा लोगों को पता ही नहीं होता है। कम जानकारी होने की वजह से महिलाएं नाखूनों के आस-पास की खाल उखड़ने पर मामूली ट्रीटमेंट लेकर ही रह जाती हैं। या फिर दर्द का सहती रहती हैं। कई महिलाएं तो दातों से नाखूनों को चबाती हैं इससे भी नेल क्यूटिकल्स खराब हो जाते हैं। इसे उन पर बैक्टीरियल इन्फैक्शन होता जाता है। अगर आपके क्यूटिकल्स ड्राय या फट रहे हैं तो आपको तुरंत ही इसका उपचार कराना चाहिए।’
इसे जरूर पढ़ें: नाखूनों में हो गया है इंफेक्शन तो इन घरेलू उपायों से करें उन्हें दुरुस्त
अगर आपके नाखूनों के आस-पास की त्वचा फट रही हैं तो आप उस पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएंं। मगर, ध्यान रखें कि नाखूनों के आस-पास की त्वचा पर लाइट वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने से फायदा नहीं होगा। बल्कि आपको क्रीम बेस्ड हैवी मॉइश्चराइजर लगाना होगा। इससे आपको फायदा मिलेगा। क्यूटिकल्स को मौइश्चराइज करने से पहले आपको उन्हें तैयार करना होगा। आपको 10 से 15 मिनट तक पहले नाखूनों गर्म पानी में डूबो कर रखना है। इससे वह सॉफ्ट हो जाएंगे। फिर आपको क्यूटिकल्स को हल्के हाथों से पीछे की ओर धकेलना होगा। इसके लिए बाजार में टूल्स आते हैं,आप उनका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद आप उन पर मौइश्चराइजर लगाएं।
अगर आपके क्यूटिकल्स ड्राई हैं तो यह ज्यादा फटते और कटते होंगे। इसके लिए आपको बाजार में मिलने वाली क्यूटिकल क्रीम की सहायता लेनी चाहिए। वैसे क्यूटिकल क्रीम आपको बाजार से मिल जाएगी मगर आप इसे ऑनलाइन आसानी से मंगवा सकती हैं। इस क्रीम को आप यहां से खरीद सकत हैं। यह आपको मात्र 168 रुपए में मिल जाएगी। ध्यान रखें कि आपको सिट्रिक ऐसिड वाली क्रीम लेनी चाहिए। आप पैट्रोलियम जैली, ग्लिसरीन, सनफ्लॉवर सीड औयल से भी क्यूटिकल की मसाज कर सकती हैं। ड्राई क्यूटिकल्स को जितना मॉइश्चराइज किया जाए उतना ही अच्छा होता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपके भी नाखून बार-बार जाते हैं टूट? तो आजमाएं ये घरेलू टिप्स
अगर चोट लगने की वजह से आपके क्यूटिकल्स नाखूनों से डीअटैच हो गए हैं तो आपको उनकी ज्यादा केयर करनी पड़ेगी। ऐसा गलत तरह से मैनीक्योर होने की वजह से भी होता है। इस कंडीशन में आपको अपने क्यूटिकल्स पर अलसी का तेल, सिट्रिक ऐसिड वाले लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपके क्यूटिकल्स जितना हाइड्रेटेड रहेंगे उतना ही जल्दी वह रिपेयर भी होंगे।
कई महिलाओं को यह भ्रम होता है कि नाखून शरीर का जीवित हिस्सा नहीं होते हैं। मगर, ऐसा नहीं है नाखूनों में भी जान होती हैं और केवल त्वचा को छोड़ कर आगे बढ़ गए नाखून ही डेड होते हैं। इसलिए आपको अपने नाखूनों और क्यूटिकल्स की उचित देखभाल करनी चाहिए। नाखूनो के आसपास डैड स्किन हटाने के लिए ऐंटीबैक्टीरियल साबुन का यूज करना चाहिए। आप अच्छे ब्रांड का एंटी बैक्टीरियल साबुन मात्र 180 रुपए में यहां से खरीद सकती हैं। बहुत अधिक खुशबू वाले साबुन से हाथ साफ नहीं करना चाहिए। इससे आपके क्यूटिकल्स खराब हो सकते हैं। केवल डीमैथीकोन और ग्लिसरीन युक्त हैंडक्रीम ही लगाएं। इससे आपके नेल क्यूटिकल्स में नमी बनी रहेगी।
अगर आपको बात-बात पर सैनिटाइजर यूज करने की आदत है, तो जान लें यह गलत है। ज्यादातर सैनिटाइजर अलकोहॉलिक होते हैं। मगर, यह त्वचा को रूखा बना देते हैं। ऐसे में अगर आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगी तो आपके क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचेगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।