herzindagi
maha shivratri Mehndi designs

Mahashivratri Mehndi Designs 2025: इस महाशिवरात्रि हाथों में लगाएं भगवान शिव- माता पार्वती के चेहरे वाली मेहंदी, देखें सबसे अलग डिजाइन

Maha Shivratri Mehndi Designs: महाशिवरात्रि के त्योहार को खास बनाना है, तो अपने हाथों में माता पार्वती और भगवान शिव की मेहंदी को लगाएं। इससे आपके हाथ भी सज जाएंगे। साथ ही, आपका श्रृंगार भी पूरा हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2025-02-25, 18:33 IST

Maha Shivratri Mehandi Ideas: महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई अच्छे वस्त्र पहनकर भगवान की पूजा अर्चना करेगा। व्रत रखकर इस दिन को और खास बनाएगा। वहीं महिलाएं इस त्योहार पर सोलह श्रृंगार करके तैयार होंगी। माथे पर बिंदी और हाथों में लाला चूड़ियां पहनेंगी। लेकिन श्रृगांर तभी पूरा होगा। जब आप हाथों में मेहंदी लगाएंगी। इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती के चेहरे वाली मेहंदी को हाथों में लगाएं। इसमें आपको कई सारे अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के मेहंदी डिजाइन को आप लगा सकती हैं।

1 - 2025-02-25T173326.954

माता पार्वती और भगवान शिव के चेहरे वाली मेहंदी

mehndi designs

अगर आपको फुल हैंड डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद है, तो इस तरह के मेहंदी में भी आप माता पार्वती और भगवान शिव के चेहरे वाले डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में लगने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें हाथ के ऊपर की तरफ हाथी और ओम का डिजाइन बनाया जाएगा। हथेली पर भगवान शिव के चेहरे का चित्र और दूसरे हाथ पर माता पार्वती के चेहरे के चित्र को क्रिएट किया जाएघा। इसे बेलपत्र, शिवलिंग और त्रिशुल के साथ बनाया जाएगा। वहीं माता पार्वती का चित्र आप पूजा करते हुए तैयार करा सकते हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।

आदिशक्ति के डिजाइन वाली मेहंदी

Adishakti mehndi

भगवान शिव और माता पार्वती एक ही हैं। इसके बारे में हम अक्सर पड़ते हैं। इसी का एक चित्र आप इस बार महाशिवरात्रि पर अपने हाथों में डिजाइन करा सकत हैं। इसमें आपको कलाई पर शिव और हथेली पर आदिशक्ति का डिजाइन बनाना है। इस तरह के डिजाइन वाली मेहंदी से आपका हाथ अच्छा लगेगा। उंगलियों पर आपको ऊं का डिजाइन कमल के साथ बनाना है। इससे आपका मेहंदी डिजाइन पूरा हो जाएगा।

शेडेड चित्र वाली मेहंदी

Shaded mehndi

अगर आपको ज्यादा भरा-भरा डिजाइन हाथों में बनवाना पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप इस तस्वीर में नजर आने वाले भगवान शिव और माता पार्वती के चेहरे वाली मेहंदी को बन सकते हैं। इसमें एक तरफ माता पार्वती का पूजा करते हुए चित्र बनाया गया है। वहीं दूसरे हाथ पर भगवान शिव ध्यान में लगे हुए हैं। इस तरह के चित्र को ही आप अपनी हथेली पर क्रिएट करा सकती हैं। इससे हाथ सुंदर लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: Gol Tikki Mehndi Ki Designs: महाशिवरात्रि पर लगाएं शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी, देखें बेमिसाल डिजाइंस

प्रेम से भरी भगवान शिव और पार्वती के चेहरे वाली मेहंदी

Simple mehndi

प्रेम अगर आपको इनके जैसा चाहिए, तो इसके लिए आप इस फोटो में नजर आने वाली मेहंदी डिजाइन को हाथों में क्रिएट करा सकती हैं। इसमें एक ही हाथ पर दोनों के चित्र को बनाया गया है। इसके ऊपर कलाई पर मोर डिजाइन मेहंदी को क्रिएट किया गया है। उंगलियों पर चांद, कमल, डमरु और त्रिशुल का डिजाइन क्रिएट करना है। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Tattoo mehndi Designs: हाथों पर लगाएं टैटू मेहंदी डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

इस बार महाशिवरात्रि पर इन मेहंदी डिजाइन को हाथों में क्रिएट करें। इससे आपके हाथों की तारीफ हर कोई करेगा। साथ ही, आपका श्रृंगार भी पूरा हो जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Intagram Poonam Mehendi Designer

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।