चेहरे पर अगर दाग धब्बे हैं तो जाहिर आप को लगता होगा कोई जादू की छड़ी मिल जाए और इन्हें गायब कर दिया जाए। मगर, बाजार में ऐसे बहुत सारे प्रोडक्ट्स है जो इस बात का दावा करते हैं कि वह डार्क स्पॉट्स, मार्क्स और स्किन डार्कनेस को खत्म कर देते हैं। मगर, यह सारे प्रोडक्ट्स धीरे से ही स्पॉट्स को दूर कर सकते हैं। कुछ प्रोडक्ट्स स्पॉट्स को लाइट कर देते हैं तो कुछ उसका नामोनिशान मिटा देते हैं। मैं lotus herbals whiteglow intensive skin whitening brightening serum moisturizer यूज करती हूं। यह मेरे चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल करने से मेरे चेहरे पर जो डार्क स्पॉट्स थे भी वह काफी लाइट हो गए हैं और न के बराबर ही नजर आते हैं। तो चलिए इस प्रोडक्ट का रिव्यू पढि़ए और मेरा एक्सपीरियंस जानिए।
399 रुपए
यह मैट फिनिश वाली व्हाइट बॉटल में आता है। इसके टॉप पर स्प्रे कवर होता है। उस पर एक प्लास्टि कवर होता है। आप इस कवर को हटा कर स्प्रे करके क्रीम को बॉटल से निकाल सकते हैं। यह बॉटल एक कार्डबोर्ड पैकेजिंग में आती है।
यह विडियो भी देखें
lotus herbals whiteglow intensive skin whitening brightening serum moisturizer का यूज मैं बीते 2 वर्षों से कर रही हूं। अब मैं इस सिरम की आदी हो चुकी हूं। इसे लगाने से मेरे चेहरे पर अनोखा ग्लो रहता है और यह मेरी त्वचा को ड्राय नहीं होने देता। बेस्ट बात तो यह है कि इसकी एक ही ड्रॉप से काम हो जाता है। मेरे चेहरे पर पिंपल्स के हल्के दाग थे जो इससे दूर हो चुके हैं। इसे लगाने के बार चेहरे पर स्वेटिंग भी ज्यादा नहीं होती। हां, इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। इसलिए मैं दिनभर में एक बार ही इसे यूज करती हूं। 30 एमएल की मेरी एक बॉटल मुश्किल से 1 महीना ही चल पाती है। वैसे बाजार में व्हाइटनिंग ग्लो का दावा करने वाली और भी कई क्रीम और सिरम आते हैं। वह सस्ते भी होते हैं। मगर, lotus herbals whiteglow intensive skin whitening brightening serum moisturizer से मुझे इंस्टेंट ग्लो मिलता है। इससे मेरी स्किन पूरे दिन फ्रेश नजर आती है।
4/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।