करवा चौथ पर चाहिए चमचमाती स्किन, तो बॉडी पॉलिशिंग के लिए अपनाएं ये टिप्स

करवा चौथ पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर जाने के बजाय आप घर पर ही आसान स्टेप्स में बॉडी पॉलिशिंग कर सकती हैं। गुनगुने पानी से नहाने, तेल मालिश करने, चीनी-कॉफी जैसे नेचुरल स्क्रब से स्किन को क्लीन करना होगा।
Updated:- 2026-10-25, 11:00 IST
body polishing tips before karwa chauth 2026

करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा ही नहीं बल्कि हाथ-पैर और शरीर की पूरी स्‍क‍िन चमकती हुई नजर आए। इसके लिए सिर्फ फेशियल करवाना काफी नहीं होता है, क्योंकि गर्दन, हाथों, पैरों और कोहनियों पर भी डेड स्किन जमा होती हैं, जिससे स्‍क‍िन ड्राई और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में बॉडी पॉलिशिंग आपके काफी काम आ सकती है।

खास बात तो यह है क‍ि इसके लिए पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने के बजाय आप घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद ले सकती हैं। नारियल तेल, चीनी और कॉफी जैसी चीजें त्‍वचा को न‍िखारने का काम करती हैं। बस इनका सही तरीके से इस्‍तेमाल होना चाह‍िए। फ‍िर त्वचा को साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाकर उसे मुलायम बनाया जा सकता है। इसके बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव बता रही हैं। आइए जानते हैं-

घर पर बॉडी पॉलिशिंग कैसे करें?

अगर आप घर पर बॉडी पॉल‍िश‍िंग करना चाह‍ती हैं तो आपको कुछ स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे।

body polishing tips before karwa chauth 2026 (1)

image credit- magnific

1. सबसे पहले स्‍क‍िन को रेडी करें

बॉडी पॉलिशिंग शुरू करने से पहले 5 से 10 मिनट गुनगुने पानी से आप नहा लें। इससे त्वचा सॉफ्ट होगी और उसे साफ करना आसान होगा। बस ध्‍यान रहे क‍ि बहुत गर्म पानी से नहीं नहाना ह‍ै।

2. तेल से करें मालिश

अब नारियल तेल, बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल में से कोई एक ले लें। अब इसे हाथों, पैरों, गर्दन और कमर पर लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के ल‍िए मालिश करें। अगर आपको तेल लगाने से परेशानी होती है, तो इस स्टेप को छोड़ भी सकती हैं।

3. घर पर बनाएं स्क्रब

अब आपको घर पर ही स्‍क्रब बनाना होगा। इसके ल‍िए आप इन आसान तरीकों में से कोई एक देख सकती हैं-

  • थोड़ी चीनी में नारियल तेल मिलाएं।
  • कॉफी में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • चाहें तो ओटमील का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इस मिश्रण को गीली त्वचा पर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाकर लगाएं। हर हिस्से पर करीब 30 सेकंड तक ही स्क्रब करें। जोर से रगड़े नहीं, वरना आपको जलन भी हो सकती है।

body polishing tips before karwa chauth 2026 (2)

image credit- magnific

4. पानी से अच्छी तरह साफ करें

स्क्रब लगाने के बाद शरीर को अच्‍छे से धोकर साफ कर लें। कोहनी और एड़ियों पर भी सफाई जरूर करें। बस ध्‍यान रहे क‍ि अगर त्वचा पर कट या दाने हैं, तो उस जगह स्क्रब न करें।

5. आखिर में मॉइश्चराइजर लगाएं

नहाने के बाद साफ तौलिए से खुद को थपथपाकर सुखा लें और बॉडी लोशन लगा लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और वह मुलायम महसूस होगी।

बॉडी पॉलिशिंग से क्या फायदा हो सकता है?

अगर आप बाॅडी पॉल‍िश‍िंग कर रही हैं, तो उससे आपको कुछ फायदे मि‍ल सकते हैं। जैसे-

  • त्वचा की ऊपरी लेयर पर जमी डेड स्किन साफ हाेती है।
  • ड्राई स्‍क‍िन सॉफ्ट बन सकती है।
  • त्वचा साफ और चमकदार नजर आ सकती है।
  • मॉइश्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

बस ध्यान रखें क‍ि करवा चौथ से ठीक पहले पहली बार कोई स्क्रब न आजमाएं और क‍िसी भी घरेलू नुस्‍खे का इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी पूरी तरह से घरेलू देखभाल और ब्यूटी एक्सपर्ट के सुझावों पर आधारित है। हर किसी की त्वचा की सेंसिटिविटी अलग होती है, इसलिए किसी भी घरेलू स्क्रब का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपको त्वचा से जुड़ी कोई गंभीर एलर्जी या समस्या है, तो विशेषज्ञ या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें।

Image Credit- Magnific

FAQ
करवा चौथ से कितने दिन पहले घर पर बॉडी पॉलिशिंग करना सही रहता है?
करवा चौथ से 1 या 2 दिन पहले बॉडी पॉलिशिंग करना सबसे बेस्ट रहता है। इससे स्किन को निखरने का पूरा समय मिल जाता है और पूजा के दिन तक पूरी बॉडी नेचुरल तरीके से ग्लो करने लगती है।
क्या बॉडी पॉलिशिंग का इस्तेमाल हफ्ते में रोज किया जा सकता है?
बिल्कुल नहीं, बॉडी पॉलिशिंग या स्क्रबिंग को रोजाना नहीं करना चाहिए। हफ्ते या 15 दिन में सिर्फ एक बार बॉडी पॉलिशिंग करना काफी होता है, वरना ज्यादा स्क्रब करने से त्वचा छिल सकती है और ड्राई हो सकती है।
क्या सेंसिटिव या डैमेज्ड स्किन वाले लोग भी घर पर स्क्रबिंग कर सकते हैं?
अगर आपकी स्किन पर कट, दाने, पिंपल्स या कोई एलर्जी है, तो उस जगह पर स्क्रब न करें। साथ ही किसी भी नए घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले हाथों पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।