Parlour जाने का नहीं है समय? करवा चौथ पर सिर्फ 10 मिनट में घर पर एलोवेरा से करें फेशियल

Karwa Chauth 2026 Last Minute Aloe Vera Facial: कल करवा चौथ है और क्या आपने अभी तक फेशियल नहीं कराया? टेंशन मत लीजिए, आपको पार्लर में लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आपके घर में लगा एलोवेरा ही आपके चेहरे पर चांद सा निखार लाएगा। कल के दिन हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा सबसे ज्यादा खिलखिलाए और इसके लिए एलोवेरा से बेहतर और कुछ नहीं है। इसे लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। सिर्फ 5 स्टेप में कुल 10 मिनट के अंदर आप कर सकती हैं यह जादुई फेशियल।
करवा से 1 दिन पहले करें जादुई फेशियल
अगर घर के काम के चक्कर में आप पार्लर नहीं जा पाई हैं, तो टेंशन नहीं। आप घर पर ही सिर्फ 10 मिनट के अंदर एलोवेरा फेशियल कर सकती हैं। आइए जानते हैं यहां।
Step 1: क्लींजिंग से करें शुरुआत
चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले इसे साफ करना काफी जरूरी होता है। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं और पूरे चेहरे पर 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से सारी धूल-मिट्टी और ऑयल निकल जाएगा और पोर्स खुल जाएंगे।
image credit-Pinterest (abigail davis)
Step 2: स्क्रबिंग से हटाएं डेड स्किन
क्लींजिंग करने के बाग दूसरा स्टेप है स्क्रबिंग। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चावल का आटा या चीनी को अच्छे से मिलाएं। फिर इस पेस्ट को नाक, माथे और ठुड्डी पर गोल-गोल घुमाते हुए 2 मिनट तक स्क्रब करें। इसे लगाने से ब्लैकहेड्स और डेड स्किन से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें- केमिकल-फ्री नीम और एलोवेरा जेल घर पर बनाएं, त्वचा रहेगी साफ और हेल्दी
Step 3: मसाज करें
अब बारी है मसाज की। सिर्फ शुद्ध एलोवेरा जेल लेकर 3 मिनट के लिए चेहरे पर ऊपर की तरफ मसाज करें। साथ ही आंखों के नीचे भी हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा।
image credit-Pinterest (skinfinity guide)
Step 4: फेस पैक लगाएं
इसके बाद 1 चम्मच एलोवेरा जेल में चुटकी भर हल्दी और 2 बूंद गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्का सूखने के बाद, इसे ठंडे पानी से धो लें। यह पैक चेहरे को टाइट और ब्राइट बनाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें- Tanning Removal: एलोवेरा जेल या हल्दी-मलाई: चेहरे की टैनिंग हटाने में क्या रहेगा बेस्ट?
Step 5: मॉइस्चराइजर से करें फिनिश
आखिरी स्टेप में चेहरे पर एलोवेरा जेल को ही मॉइस्चराइजर की तरह लगाना है और फिर उसे छोड़ दें। यह आपकी स्किन को पूरे दिन हाइड्रेट रखेगा और मेकअप का बेस भी अच्छा बनाएगा।
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा के काफी फायदे होते हैं। आइए यहां जानते हैं उनके बारे में।
- एलोवेरा में विटामिन A, C, E और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं।
- यह मुंहासे रोकता है, झुर्रियां कम करता है।
- एलोवेरा सन टैन को भी हटाता है और स्किन को ठंडक देकर जलन को शांत करता है।
- यह हर स्किन टाइप के लिए 100% सेफ है।
image credit-Pinterest (Mademoiselleher)
एलोवेरा लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
एलोवेरा हर किसी के लिए सेफ होता है, लेकिन इसे लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- हमेशा ताजा और केमिकल-फ्री एलोवेरा जेल का ही इस्तेमाल करें।
- स्क्रबिंग करते वक्त ज्यादा जोर से न रगड़ें, वरना दाने निकल सकते हैं।
- फेशियल के तुरंत बाद फेस वॉश या साबुन से चेहरा न धोएं।
ऊपर बताई गई बातों की मदद से आप घर पर फ्री में ही फेशियल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
main image credit- Pinterest (cherrypetal.zinan)
- क्या करवा चौथ वाले दिन एलोवेरा फेशियल कर सकते हैं?
- हां, कर सकते हैं, लेकिन व्रत से एक रात पहले करने से ग्लो ज्यादा देर तक रहता है और मेकअप भी अच्छे से सेट होता है।
- क्या एलोवेरा जेल से सेंसिटिव स्किन को एलर्जी हो सकती है?
- आमतौर पर नहीं, लेकिन पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो कान के पीछे थोड़ा सा लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
- फेशियल के बाद कितनी देर तक ग्लो रहेगा?
- इस नेचुरल फेशियल का ग्लो 2 से 3 दिन तक बना रहता है और रोज एलोवेरा लगाने से स्किन हमेशा चमकदार रहती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।