चेहरे पर जादुई निखार लाने के लिए गुलाब की पंखुडियां आएंगी काम, जानें कैसे?

साफ और निखरी त्वचा हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन कई तरीके के ट्रीटमेंट करवाते हैं। वहीं बदलते लाइफस्टाइल और बाहर मौजूद प्रदूषण के कारण त्वचा डैमेज हो जाती है, जिसके कारण चेहरे का ग्लो खो जाता है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम बाहरी चीजों की जगह गुलाब की पंखुड़ियों की मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे पर निखार लाने के लिए गुलाब की पंखुडियां कैसे आ सकती है आपके काम और कैसे करेंगे इसका इस्तेमाल?
चमकदार त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- गुलाब की पंखुडियां
- चंदन पाउडर
गुलाब के फूल को चेहरे की त्वचा पर लगाने के फायदे
- गुलाब का फूल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
- वहीं ये त्वचा में मौजूद सेल्स को अंदर से रिपेयर कर खोया हुआ निखार वापिस लाने में सहायता करता है।
- गुलाब की पंखुडियां त्वचा को मुलायम रखने में मदद करती हैं।
चंदन पाउडर को चेहरे पर लगाने के फायदे
- चंदन चेहरे की त्वचा को ठंडक देने का काम करता है।
- यह पोर्स साफ करने में सहायता करता है।
- चंदन त्वचा से टैनिंग को भी हटाने के काम में आता है।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Face: एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे त्वचा को कई फायदे
चमकदार त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय

- सबसे पहले एक बाउल में 1 से 2 गुलाब के फूलों को अच्छी तरह से पीसकर डालें।
- इसमें 2 चम्मच चंदन पाउडर को डालें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस फेस पैक को ब्रश की सहायता लेकर चेहरे पर लगा सकती हैं।
- लगभग 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
- इसे आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कुछ ही दिनों में चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको निखरी त्वचा पाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।