Youthful Skin: जवां त्वचा पाने के लिए चावल का पानी आएगा काम, जानें कैसे करें चेहरे पर इस्तेमाल?

जवां और खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखना जरूरी होता है। इस बात को हम सभी जानते और मानते भी हैं। वहीं बदलते लाइफस्टाइल के कारण त्वचा को पोषण नहीं मिल पाता है और चेहरा डल नजर आने लगता है।
त्वचा की देखभाल करने के लिए घरेलू चीजें बेहद कम की होती है। इसके लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें जवां त्वचा पाने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल और जानेंगे इनसे मिलने वाले फायदे।
जवां त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- चावल का पानी
- शहद
- पपीता
चावल का पानी को चेहरे पर लगाने के फायदे
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा से झुरियां, झाइयां और डार्क स्पॉट्स जैसी कई स्किन प्रॉब्लम को कम करने में मदद करता है।
- चावल का पानी स्किन को लचीला बनाकर जवां रखने का काम करता है।
पपीते को चेहरे पर लगाने से क्या होगा?
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: Anti Ageing Treatment: असल उम्र से कम दिखने के लिए कच्चे दूध का करें इस्तेमाल, त्वचा दिखेगी जवां
जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें?

- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले 1 रात करीब 2 रात पहले 1 कटोरी चावल को पानी में भिगोकर रख दें।
- अब अगले दी सुबह पपीते को अच्छी तरह से मिक्सर की मदद लेकर मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें आप 2 से 3 चम्मच चावल के पानी और 1 से 2 चम्मच शहद की मिलाएं।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
- करीब 20 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें।
- इस तरह से आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कुछ ही दिनों में आपको त्वचा में बदलाव नजर आने लग जाएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको जवां त्वचा पाने के लिए घरेलू नुस्खा और इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।