झुर्रियों से चेहरा लगने लगा बूढ़ा? मेथीदाने से बनाएं स्किन को जवां-जवां

शायद ही ऐसी कोई भारतीय किचन हो, जहां पर आपको मेथीदाना ना मिले। अमूमन खाना बनाते समय मेथीदाने का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। यह आपके बालों से लेकर स्किन तक के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। खासतौर से, अगर आपकी स्किन में बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियां आदि नजर आने लगी हैं तो ऐसे में आप मेथीदाने को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।
मेथीदाने में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और स्किन टाइटनिंग गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को स्मूथ, यूथफुल और ब्राइटन बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे झुर्रियों से लेकर महीन रेखाओं तक को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, झुर्रियों से निजात पाने के लिए मेथीदाने को कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि झुर्रियों से निपटने और यंगर स्किन पाने के लिए मेथीदाने का इस्तेमाल किस तरह किया जाए-
मेथीदाने से बनाएं टोनर
यह स्किन के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। जब मेथीदाने के पानी को स्किन पर इस्तेमाल किया जाता है, तो यह ना केवल आपको रिफ्रेशिंग फील करवाता है, बल्कि स्किन को टाइटन करने के साथ-साथ झुर्रियों को कम भी करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक कप पानी
- मुट्ठी भर मेथीदाना
इसे भी पढ़ें- हेयर ग्रोथ के लिए मेथीदाना की मदद से बनाएं ये तीन होममेड शैम्पू
कैसे इस्तेमाल करें-
एक कप पानी में मुट्ठी भर मेथी के बीजों को 10 मिनट तक उबालें।
इसे ठंडा होने दें और छान लें।
अब तैयार टोनर में एक कॉटन पैड को भिगोएं और हर रात इससे अपना चेहरा पोंछें।
मेथीदाना और एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
इससे आप एक एंटी-एजिंग नाइट जेल बनाकर तैयार कर सकती हैं। एलोवेरा में विटामिन ई, सी और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन डैमेज को रोकने के साथ-साथ इलास्टिसिट को बेहतर करता है। वहीं, मेथीदाने से स्किन को अतिरिक्त नमी मिलती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच मेथी पाउडर
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
कैसे उपयोग करें-
- मेथी पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं।
- सोने से पहले अपनी स्किन को साफ करें और इसकी एक हल्की लेयर लगाएं।
- इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें।
मेथीदाना और गुलाब जल से बनाएं फेस मिस्ट
यह फेस मिस्ट ना केवल स्किन हाइड्रेशन का ख्याल रखता है, बल्कि उसे टाइटन भी करता है। दरअसल, गुलाब जल में एस्ट्रिजेंट प्रोपर्टीज होती हैं, जिसका अर्थ है कि यह पोर्स को टाइटन करने के साथ-साथ स्किन को फर्म बनाता है। वहीं, मेथीदाना फाइन लाइन्स को कम करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक मुट्ठी मेथीदाना
- गुलाब जल
कैसे इस्तेमाल करें-
- सबसे पहले एक मुट्ठी मेथी के बीजों को रात भर भिगोएं।
- गुलाब जल के साथ मिलाएं और छान लें।
- एक स्प्रे बोतल में डालें और रोज़ाना एक ताज़ा फेस मिस्ट के रूप में इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Hair Care Tips: पतले बालों को घना बनाने के लिए घर में मेथीदाना तेल बनाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।