(Latest Eyeliner Designs) आजकल आईलाइनर लगाना लगभग सभी महिलाएं पसंद करती हैं।
इसके लिए वे कई तरह के मेकअप विडियो की मदद भी लेती हैं और उन्हें देखकर तरह-तरह के डिजाइन वाले आईलाइनर भी अपनी आंखों के ऊपर ट्राई करती हैं।
वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें आज भी आईलाइनर लगाने में परेशानी होती है।
इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे आईलाइनर के कुछ ऐसे ट्रेंडी डिजाइंस, जिन्हें बेहद आसानी से आप ट्राई कर सकती हैं।
ग्लिटर आईलाइनर (Glitter Eyeliner)
- ग्लिटर आईलाइनर देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है।
- इस तरह का आईलाइनर आप किसी भी शादी या पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं।
- ग्लिटर आईलाइनर लगाने के लिए आप किसी भी अच्छे ब्रांड का आईलाइनर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस तरह के आईलाइनर को लगाने से पहले आई बेस का इस्तेमाल जरूर कर लें।
- ऐसा करने से आईलाइनर बेहद क्लीन दिखाई देगा।
कलरफुल ट्रिपल लेयर आईलाइनर (Colorful Triple Layer Eyeliner)
- इस तरह का आईलाइनर देखने में बेहद कूल लगता है।
- कलरफुल आईलाइनर लगाने के लिए आप किसी भी अच्छे ब्रांड का आईलाइनर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस तरह का आईलाइनर आपवेस्टर्न ऑउटफिटके साथ ही ट्राई करें।
- ऐसा करने पर आपका ओवरआल लुक बेहद स्टाइलिश दिखाई देगा।
- इस तरीका का आईलाइनर लगाने के लिए आप चम्मच की मदद भी ले सकती हैं।
मैट के साथ ग्लिटर आईलाइनर (Matte-Glitter Eyeliner)
- अगर आप कोई यूनिक स्टाइल केमेकअप एक्सपेरिमेंट्सकरना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरह का आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं।
- इस तरह के आईलाइनर को लगाते समय आप इनर कार्नर को हाइलाइट करना न भूलें।
- साथ ही आई बेस का इस्तेमाल जरूर करें।
- अगर आप बिगिनर हैं तो आप मैट आईलाइनर के लिए जेल आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- साथ ही इस तरह के आईलाइनर लुक को करने के लिए आप पतले ब्रश का उपयोग करें।
अगर आपको हमारी बताएं ये आईलाइनर डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों