Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

Skin Tanning: बेसन को रोजाना लगाना पड़ सकता है भारी, जानें टैनिंग हटाने का सही तरीका

टैनिंग से बचने के लिए आपको रोजाना चेहरे और बॉडी पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 
Updated:- 2024-04-25, 21:01 IST
tips to remove tanning from face withour besan

खूबसूरत दिखने के लिए मार्केट में कई ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन बाजार में मिलने वाली ये चीजें केमिकल की मदद लेकर तैयार की जाती हैं। वहीं गर्मी के मौसम में टैनिंग के कारण चेहरे का नूर खो जाता है।

वैसे तो त्वचा से टैनिंग को हटाने के लिए बेसन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन रोजाना बेसन को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकते हैं। आइये जनते हैं बेसन को रोजाना लगाने से क्या होता है। साथ ही, बताएंगे तानिंग हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं- 

बेसन को रोजाना चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

skin dry

बेसन में मौजूद तत्व त्वचा से ऑयल की मात्रा को कम कर देते हैं। इसे लगातार चेहरे पर लगाने से स्किन ड्राई हो सकती है। वहीं ड्राईनेस बढ़ने के कारण स्किन इन्फेक्शन हो सकती है। हालांकि, बेसन टैनिंग को हटाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Multani Mitti On Face: मुल्तानी मिट्टी की मदद से होंगे चेहरे के दाग-धब्बे कम, जानें कैसे?

टैनिंग को हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?

gulab jal for face

गुलाब जल को चेहरे में लगाने के फायदे क्या हैं?

गुलाब जल चेहरे पर मौजदू पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करता है। वहीं इसके अलावा इसके इस्तेमाल से आप चेहरे पर मौजूद टैनिंग को हटा सकती हैं। इसे आप स्क्रब, फेस मास्क, फेस पैक या फेशियल में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके अलावा यह स्किन के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है। 

मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी कई रूपों में चेहरे पर लगाई जा सकती है। इसमें आप एलोवेरा जेल को मिलाकर फेस स्क्रब या फेस पैक की तरह चेहरे पर लगा सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के दाग-धब्बे हटाने में मुल्तानी मिट्टी सहायता करती है। 

mutani mitti for tanning on skin

कच्चे दूध से स्किन को क्या फायदे होते हैं?

कच्चा दूध स्किन के लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है। एक तरफ यह त्वचा को जवां रखने में मदद करता है, तो दूसरी तरफ इसकी मदद से आप फेस पैक या स्क्रब बनाकर चेहरे पर मौजूद टैनिंग को हटा सकती हैं। वहीं यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चा दूध, जानें तरीका

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको टैनिंग को हटाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।