Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

Makeup Removing Tips: बार-बार मेकअप करने से डैमेज हो गई है स्किन तो इन टिप्स की मदद से रखें त्वचा का ख्याल

त्वचा का ख्याल रखने नेचुरल और केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Updated:- 2024-10-03, 23:22 IST
image

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मेकअप प्रोडक्ट्स को बनाते समय इस्तेमाल किए गये केमिकल आपकी त्वचा पर बुरा असर भी लेकर आ सकते हैं। वहीं ज्यादातर हम हैवी मेकअप तीज-त्योहार या शादी-फंक्शन के लिए करते हैं।
लगातार त्योहारों के बीच मेकअप के कारण त्वचा का नूर खो गया है और स्किन डैमेज हो गई है? इसी बीच एक्सपर्ट मिस मानसी शर्मा (The Honest Tree by Boddess Beauty, Founder) से हमारी बातचीत हुई और उन्होंने हमें कुछ बेहतरीन स्किन केयर टिप्स के बारे में बताया, जिनकी मदद से आप हैवी मेकअप करने के बाद भी स्किन को हेल्दी रख पाएंगी।

कैसे रखें मेकअप से पहले त्वचा का ख्याल?

 cleansing of skin

मेकअप करने से पहले स्किन को प्रेप करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से स्किन को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए स्किन टाइप के अनुसार क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर चुनें। इसके बाद सनस्क्रीन और मेकअप प्राइमर लगा लें। प्राइमर के लिए आप सिलिकॉन वाले प्रोडक्ट को चुनें। ऐसा इसलिए यह स्किन पर प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करेगा।

इसे भी पढ़ें: Korean Glass Skin: गुलाबी और शीशे की तरह चमकते हुए गाल पाना चाहती हैं तो इन चीजों को आजमाएं

किस तरह से चुनें मेकअप प्रोडक्ट्स?

 

मेकअप करने के लिए मार्केट में ढेरों प्रोडक्ट्स तथा अलग-अलग दाम मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी है कि आप त्वचा का ख्याल रखने के लिए ज्यादा हैवी यानी थिक मेकअप प्रोडक्ट्स को जितना हो सके अवॉयड ही करें। आप इसके लिए वॉटर प्रूफ मेकअप इस्तेमाल न करें। इसके साथ कोशिश करें कि किसी भी प्रोडक्ट की परते न चेहरे पर बनाए। मेकअप को नेचुरल रखें।

कैसे रखें मेकअप रिमूव करने के बाद त्वचा का ख्याल?

 makeup tips (2)

चेहरे पर लगे मेकअप को हटाने के लिए मेकअप रिमूवर के बाद फेस स्क्रब की मदद लेकर चेहरे से मेकअप को सही तरीके साफ कर लें। इसके बाद चेहरे के पोर्स को क्लीन करने के लिए और चेहरे पर ग्लो वापिस लाने के लिए फेस पैक का इस्तेमाल करें। मेकअप से होने वाले डैमेज को रिपेयर करने के लिए स्किन पर आप फेस ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नेचुरल प्रोडक्ट्स ही चुनें।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर हल्दी और चंदन लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें अप्लाई करने का तरीका


अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।