रोज पाउडर से घर पर बनाएं खास फेस पैक, एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो अलग-अलग तरह के महंगे ट्रीटमेंट भी लेती है, लेकिन फिर भी अधिकतर महिलाओं को इससे कम फर्क देखने को मिलता है और उनकी जेब खर्च पर भी असर पड़ता है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप कम खर्चे में अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।
चेहरे के लिए रोज पाउडर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी अपनी स्किन को लेकर काफी सीरियस है और चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, दाग धब्बे जैसी परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो अब आप बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय घर पर रहकर रोज पाउडर की मदद से खास फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

रोज पाउडर फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- रोज पाउडर
- मलाई
- विटामिन ई कैप्सूल
- एलोवेरा जेल
- ग्लिसरीन
यह भी पढ़ें- Homemade Face Pack: चेहरे की डलनेस दूर करेगा ये 2 चीजों से बना घरेलू फेस पैक, जानें फायदे
रोज पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका
- इस खास फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा रोज पाउडर लें।
- इसमें थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।
- अब दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें थोड़ी मलाई और ग्लिसरीन ऐड कर दें।
![2 - 2026-01-09T130720.985]()
- इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है।
- इस फेस पैक को आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
यह खास होममेड फेस पैक आपके चेहरे पर हो रही परेशानियों को कम करेगा और स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अगर पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- बालों के लिए ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, इन चीजों को मिलाकर बनाएं खास हेयर मास्क
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
- चेहरे के लिए रोज पाउडर का कैसे इस्तेमाल करें ?
- आप रोज पाउडर से पैक पैक बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
