Long Hair: लाख कोशिशों के बाद भी लंबे नहीं हो रहे हैं बाल? घर पर बनाएं यह आयुर्वेदिक तेल

आजकल हर दूसरी महिला बालों के झड़ने और हेयर ग्रोथ न होने से परेशान है। अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि लाख कोशिशों के बाद भी उनके बाल लंबे नहीं हो रहे हैं। हम लड़कियां आपस में एक-दूसरे से इस तरह की बातों का जिक्र भी करती है कि कैसे महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी बालों की ग्रोथ नहीं बढ़ा पा रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। इनमें डाइट और लाइफस्टाइल का सही न होना भी शामिल है। बालों की जड़ों में तेल से मसाज करना, हमारी दादी-नानी के वक्त से, बालों को लंबा बनाने का, एक अचूक नुस्खा माना जाता रहा है। लेकिन, आजकल कहीं न कहीं ऑयलिंग करना कम हो गया है।
असल में बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए, बालों की जड़ों में तेल से मसाज बहुत जरूरी है और अगर आप घर पर बने आयुर्वेदिक तेल से बालों की मसाज करें, तो बाल आसानी से लंबे और घने हो सकते हैं। हालांकि, अगर आपको बहुत अधिक हेयरफॉल हो रहा है, तो इसके कारणों को भी समझने की कोशिश करें। बालों को लंबा,घना और मुलायम बनाने के लिए आप घर पर इस आयुर्वेदिक तेल को बना सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
बालों को लंबा बनाने में मदद करेगा यह आयुर्वेदिक तेल
- तिल का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। यह बालों का समय से पहले सफेद होना भी कम करता है और बालों को जड़ों से मजबूती देता है।
- यह डैंड्रफ को भी कम करता है और बालों में चमक लाता है।
- तिल के तेल में ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स होते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूती देकर, स्कैल्प को भी हेल्दी बनाते हैं।
- करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं।
- इसमें मौजूद, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस की वजह से यह हेयरफॉल कम करने में मदद करता है।
- कलौंजी में लिनोलेइक एसिड होता है। यह हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है और बालों को नमी देता है।
- मेथी दाने में मौजूद प्रोटीन, लेसिथिन और निकोटिनिक एसिड बालों को अंदर से पोषण देता है। इससे बाल लंबे, घने और मुलायम बनते हैं और समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
- आंवले में मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं और हेयरफॉल को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें- Long Hair: हेयरफॉल से हैं परेशान? घर पर बने इस तेल से लंबे हो सकते हैं बाल
बालों की ग्रोथ के लिए घर पर कैसे बनाएं आयुर्वेदिक तेल?
सामग्री
- तिल का तेल- आधी कटोरी
- करी पत्ते- 8-10
- मेथी दाना- 1 टेबलस्पून
- कलौंजी- आधा टेबलस्पून
- आंवला पाउडर- 1 टीस्पून
विधि
- मेथी के बीज, कलौंजी और करी पत्ते को एक पैन में डालकर ड्राई रोस्ट करें।
- अब इसमें आंवला पाउडर डालें।
- अब इसे तिल के तेल में अच्छे से मिला लें।
- इसे लगभग कुछ घंटों के लिए छोड़ दें ताकि सभी चीजों के गुण तेल में अच्छे से मिल पाएं।
- आपका हेयर ग्रोथ ऑयल तैयार है।
यह भी पढ़ें- Long Hair: झड़ते-झड़ते बाल हो गए हैं आधे? घर पर बने इस तेल से हो सकते हैं लंबे
बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप इस आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।