Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

बिना ब्रश के कॉटन ईयरबड्स और टूथपिक की मदद से मेकअप कैसे करें? जानें

कई बार मेकअप करते समय महिलाओं को समझ नहीं आता कि ब्लश, आईशैडो या आईलाइनर कितनी मात्रा में लगाना है। ऐसे में कॉटन ईयरबड्स और टूथपिक की मदद से आप मेकअप को आसान बना सकती हैं।
Updated:- 2026-07-23, 00:16 IST
how to do flawless makeup using just toothpicks and cotton buds without brush

जिन महिलाओं को मेकअप करना नहीं आता, उनके लिए शुरुआत में मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। कई बार उन्हें समझ ही नहीं आता कि कौन-सा ब्रश किस प्रोडक्ट के साथ यूज करना है। इतना ही नहीं कितना मेकअप लगाना है या उसे सही तरीके से कैसे ब्लेंड करना है, यह समझना भी मुश्किल होता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए कॉटन ईयरबड्स और टूथपिक काफी काम आ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे आप मेकअप ठीक भी कर सकती हैं और बिना ब्रश के मेकअप अप्लाई भी कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे यूज करने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कॉटन ईयरबड्स से ब्लश कैसे लगाएं?

ब्रश से बल्श लगाते समय हर बार ज्यादा हो जाता है, तो आप कॉटन ईयरबड्स का यूज कर सकती हैं। इसके लिए आपको ईयरबड को बल्शर में लगाकर, गालों के ऊपरी हिस्से पर हल्के हाथों से बिंदी-बिंदी का डिजाइन बनाएं। आप 4 से 5 बिंदी ही लगाएं, क्योंकि नेचुरल लुक के लिए इतना काफी है। इसके बाद आप ईयरबड्स को उल्टा करें और दूसरे कॉटन वाले हिस्से से फैला लें। इससे ब्लश ज्यादा गहरा नहीं लगेगा और नेचुरल लुक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- न Lipstick थी, न Lip Tint... फिर कैसे होंठों को रंगती थीं रानी-महारानियां?

कॉटन ईयरबड्स से आईशैडो कैसे लगाएं?

इसके लिए आपको ईयरबड पर थोड़ा-सा आईशैडो लगाना है। आप अपनी पसंद के अनुसार आईशैडो का चुनाव कर सकती हैं। इससे आप ज्यादा प्रोडक्ट यूज नहीं करेंगी और आंखों पर भी ज्यादा मेकअप नहीं लगेगा।

  • इसे लगाने के लिए सबसे पहले पलकों पर थोड़ा-सा प्राइमर या कंसीलर लगाकर बेस तैयार करें।
  • फिर कॉटन ईयरबड की मदद से एक सिरे पर हल्का-सा आईशैडो लें और बिंदी का निशान बनाते हुए पलकों के ऊपर लगाएं।
  • इसके लिए भी आप केवल 4 से 5 बिंदी ही ईयरबड्स से लगाएं।
  • अब दूसरे हिस्से से इसे फैला लें।
  • अगर कलर ज्यादा गहरा लग जाए, तो साफ ईयरबड से किनारों को हल्का साफ कर सकती हैं।

How to apply blush with earbud

टूथपिक से आइमेकअप कैसे करें?

इसकी मदद से आप परफेक्ट आईलाइनर लगा सकती हैं। विंग बनाने के लिए इसका यूज करना आसान होता है। टूथपिक की मदद से पलकों के किनारे पर निशान बनाएं, ताकि दोनों आंखों की शेप बराबर रहे। आईलाइनर के ब्रश की वजह से अक्सर विंग सही से नहीं बनती, लेकिन टूथपिक की मदद से सही शेप आएगी।

इसे भी पढ़ें- सूख गया है आपका मस्कारा? नया खरीदने से पहले ट्राई करें ये आसान हैक्स

Eyeshadow application with cotton bud

ध्यान रखें कि टूथपिक को आंख के बहुत पास इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। इसे हमेशा हल्के हाथों से इस्तेमाल करें और आंखों के अंदर वाले हिस्से से दूर रखें। यह टिप्स उन लोगों के लिए जो मेकअप करने में नए हैं, इससे परफेक्ट लुक पाया जा सकता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।