Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

कोहनी का कालापन होगा साफ अगर ट्राई करेंगी ये होम रेमेडीज, इस तरह करें इस्तेमाल

कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आप इस आर्टिकल में एक्सपर्ट द्वारा बताई गई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2024-10-08, 20:32 IST
image

चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए महिलाएं कई सारे उपाय करती हैं। लेकिन, कोहनी को साफ करने के ममाले में केयरलेस हो जाती हैं। इस वजह से जहां कोहनी पर कालापन जमा हो जाता है तो वहीं इसकी वजह से आपको शर्मिंदगी का भी शिकार होना पड़ता है। कोहनी के कालेपन कैसे आसानी से साफ किया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने कुछ होम रेमेडीज के बारे में बताया जिनकी मदद से कोहनी का कालेपन को साफ किया जा सकता है।

एक्सपर्ट ने बताया कि नींबू की मदद से ये समस्या कम हो सकती है। नींबू कई सारे गुण होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो सेहत के साथ-साथ और इन सभी गुणों की मदद से कोहनी का कालापन साफ हो सकता है।

lemon tree

इसे भी पढ़ें: Bikini Shaving Tips: इन आसान ट्रिक्स को अपनाएं और बिकिनी एरिया के बाल हटाएं

नींबू, चीनी और ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

सामग्री

2 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच ग्लिसरीन
2 चम्मच चीनी

इस तरह करें इस्तेमाल

  • पहले एक कटोरी लें
  • इसमें नींबू का रस, ग्लिसरीन मिलाएं
  • इसके बाद चीनी को डालें
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इस मिश्रण कोहनी का कालापन वाली जगह पर अप्लाई करें।
  • 5 मिनट के बाद इस मिश्रण को रगड़ें
  • इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें।
  • इस उपाय को 2 दिन करें।

नींबू, सेम के पत्ते, गुलाब जल करें अप्लाई 

dark elbow

सामग्री

  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 4 से 5 सेम के पत्ते
  • 2 चम्मच गुलाब जल

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सेम के पत्ते को पीस लें
  • इसे एक कटोरी लें।
  • इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इस मिश्रण कोहनी का कालापन वाली जगह पर रगड़ें
  • 5 मिनट के बाद इसे साफ पानी से धो लें।
  • इस उपाय को 2 दिन करें।

इसे भी पढ़ें: ये 6 टिप्‍स अपना कर बिकिनी वैक्‍स के दर्द को करें कम

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

अगर आपको होम रेमेडीज पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।