बिना ब्लीच और फेशियल के 15 मिनट में पाएं खूबसूरत त्वचा

हर लड़की गोरी और हेल्दी त्वचा चाहती है। मार्केट में मिलने वाले कैमिकल प्रोडक्ट्स हर लड़की की स्किन पर सूट नहीं करते। ये महंगे भी होते हैं और इनके रेगूलर इस्तेमाल से नुकसान भी होता है। ऐसे में आप अगर घरेलू नुस्खों से अपनी स्किन को गोरा बना पाएं और स्किन भी हेल्दी हो जाए तो इससे बेस्ट भला और क्या हो सकता है तो आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी स्किन को कैसे गोरा बना सकती हैं वो भी बिना ब्लीच इस्तेमाल किए।
नींबू और शहद से पाएं गोरी त्वचा
आपकी स्किन पर इंस्टेंट गोरापन देखने के लिए आप नींबू और शहद के फेसपैक का इस्तेमाल करें। ये हर किसी की स्किन के लिए अच्छा होता है लेकिन शहद अच्छी क्वालिटी का हो आप इस बात का जरुर ध्यान रखें। 1 नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर आप इसका पेस्ट बनाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर सूखने दें। उसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में अगर आप इसे 3-4 बार अपने चेहरे पर लगाएंगी तो आपको बचपन जैसी सोफ्ट स्किन मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें होली के बाद रंग छुड़ाने के लिए ऐसे नहाएं
मसूर दाल से पाएं गोरी त्वचा
मसूर की दाल आपकी स्किन पर केमिकल ब्लीच से भी ज्यादा असरदार होती है। मसूर की दाल का स्किन पर कोई नुकसान नहीं होता। इसका पैक बनाने के लिए आप मसून दाल को पानी में भिंगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे बारीक पीस लें। अगर आपकी स्किन ड्राय है तो कच्चा दूध डालकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इसे आप 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और जब से फेसपैक सूख जाए तो आप इसे पानी से धो लें। स्किन सोफ्ट हो गोरी हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- आंखों के डार्क सर्कल गायब करने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें नारियल का तेल
दही और बेसन से पाएं गोरी त्वचा
दही और बेसन आपकी स्किन के लिए सबसे हेल्दी होता है अगर आपको चेहरे पर इंस्टेंट निखार चाहिए तो आप इसका फेसपैक बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। दही और बेसन का पैक नेचुरल ब्लीच की तरह आपकी स्किन को गोरा बना देता है। दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन अच्छी तरह मिला लें उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। जब ये पैक सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- शिल्पा शिंदे की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट हुआ आउट
चावल से पाएं गोरी त्वचा
अगर आपके चेहरे पर पिंपल हैं तो आपको अपनी स्किन को ऐसे में गोरा और हेल्दी बनाने के लिए ऐसे घरेलू नुस्खों की जरुरत है जिससे दोनों में आराम रहे। ऐसे में आप कहवाल के चावल पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर इसका पैक लगाएं।
जब ये सूख जाए तो इस पर पानी लगाकर इसे हल्का-हल्का स्क्रब करते हुए उतारे आपकी स्किन स्मूद और गोरी हो जाएगी।
मूली से पाएं गोरी त्वचा
अगर आपकी स्किन पर ब्लैकहेड्स भी हैं और आप स्किन को गोरा भी बनाना चाहती हैं तो आपके लिए मूली सबसे बेस्ट है लेकिन आपकी स्किन पर मूली से एलर्जी ना हो इसके लिए पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें। मूली के बीज मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं इन्हें पीस कर आप इनका पेस्ट बना लें और फिर फेसपैक की तरह इसे लगाएं 1 घंटे बाद फेस वॉश कर लें आपकी स्किन का रंग तो निखर ही जाएगा साथ ही चेहरे के ब्लैकहेड्स भी बिना दर्द के निकल जाएंगें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।