herzindagi
nail art designs hartalika teej

Hartalika Teej 2024 Nail Fashion: हरतालिका तीज पर साड़ी से लेकर सूट के साथ ट्राई करें ये नेल आर्ट डिजाइंस, जानें इन्हें बनाने का आसान तरीका

नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए उनकी सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-27, 20:22 IST

हम सभी अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन बाजार से नए-नए नेल आर्ट करवाना पसंद करते हैं। नेल आर्ट के कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन देखने को भी मिल जाएंगे, लेकिन जरूरी नहीं है कि वे डिजाइन आपके नाखूनों पर खूबसूरत नजर आए।

stone nail art

हरतालिका तीज आने वाली है और इस मौके पर सूट या साड़ी को सबसे ज्यादा पहना जाता है। तो आइये देखते हैं हतालिका तीज के लिए खास नेल आर्ट। साथ ही, जानेंगे इन नेल आर्ट को करने का सही तरीका- 

स्टोन नेल आर्ट डिजाइन

fancy stone nails

स्टोन में आपको कई तरह के डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। नाखूनों को फैंसी लुक देने के लिए आप किसी भी कलर का नेल पेंट लगाकर इस पर ग्लिटर ग्लू की मदद से स्टोंस को चिपका सकती हैं। स्टोन के साइज के लिए आप छोटे आकार को चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे नाखूनों पर बड़े साइज के स्टोन अच्छे नहीं लगते हैं।

इसे भी पढ़ें:  हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ईद पर करवाएं ये नेल आर्ट

पेस्टल नेल आर्ट डिजाइन 

pastel nails

सोबर लुक में नेल आर्ट ढूंढ रही हैं तो इस तरह से लाइट कलर वाले पेस्टल शेड के नेल आर्ट डिजाइंस को चुन सकती हैं। नेल्स को फैंसी टच देने के लिए आप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं आप चाहें तो बारीक शिमर पार्टिकल्स की मदद से भी हाथों के एक या दो नाखूनों को सजा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  Nail Art For Short Nails: छोटे नाखूनों के लिए परफेक्ट हैं नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें इन्हें करने का आसान तरीका

शिमर नेल आर्ट डिजाइन 

यह विडियो भी देखें

shimmer nails

शिमर वाले नेल्स देखने में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। इसके लिए आप नेल पोलिश भी मैट की जगह पर ग्लॉस या शाइन देने वाली ही इस्तेमाल करें। देखने में इस तरह के नेल्स बेहद खूबसूरत लुक देने का काम  करते हैं। इस तरह से शिमर को लगाने के लिए आपको मार्केट में अलग से शिमर वाली नेल पोलिश मिल जाएगी। आप इसे अलग से भी ग्लू की मदद से लगा सकते हैं।

 

 

अगर आपको नेल आर्ट के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: coffee n vanilla,freepik,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।