होली खेलने से पहले और बाद में करेंगी ये काम तो बालों को नहीं होगा नुकसान

रंगों के त्योहर होली पर बालों को नुकसान न हो इसके लिए इनकी सही तरह से केयर करना जरुरी है। दरअसल, होली के दिन अगर बालों की केयर न की जाए तो रंगों की वजह से बालों को नुकसान होता हैं साथ ही, बालों से जुड़ी समस्या भी पैदा हो जाती है। वहीं अगर आप बालों से जुड़े नुकसान को बचाना चाहती हैं तो आप होली खेलने से पहले और बाद में इस आर्टिकल में बताए गई टिप्स को फॉलो करती हैं
होली खेलने से पहले करें ये काम

- होली खेलने से पहले बालों को रंगों से बचाने के लिए आप इन पर अच्छी तरह से तेल लगाएं। तेल लगाने से बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाएगी साथ ही, बालों में रंग के जमने की समस्या कम होगी और रंग आसानी से बालों पर से निकल जाएगा।
- बाल कलर की वजह से डैमेज न हो इसके लिए आप बालों को बांध लें। साथ ही, चोटी बनाए ताकि स्कैल्प पर रंग के जमने की समस्या कम हो।
- होली खेलने से पहले आप बालों पर स्कार्फ, कैप या दुपट्टे से ढक लें, ताकि रंग सीधे स्कैल्प पर न लगे साथ ही, बालों को भी नुकसान न हो।
इसे भी पढ़ें- होली खेलने से पहले आप करती हैं इन तेल का इस्तेमाल तो, स्किन को हो सकता है ये नुकसान
होली खेलने के बाद करें ये काम

- बालों से रंग को साफ करने के लिए आप पहले आप गुनगुने पानी से बालों को धोएं। इसके बाद आप माइल्ड शैम्पू की मदद से इन्हें धोएं। वहीं इसी के साथ बालों में नमी बनी रहे इसके लिए आप अच्छे हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- होली खेलने के बाद बालों पर नारियल तेल अप्लाई करें ताकि ड्राईनेस साथ ही, बालों में खुजली या जलन की समस्या पैदा न हो।
- होली खेलने के बाद हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से बाल ड्राई और डैमेज हो सकते हैं।
इस भी पढ़ें- Holi Skin Care: होली के चेहरे पर नहीं चढ़ेगा रंग, लगाएं ये घरेलू चीजें
अगर आप इस आर्टिकल में बताए गए सिंपल हेयर केयर टिप्स को फॉलो करती हैं तो होली के रंगों से बालों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
Image credit- freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।