गुआ शा थेरेपी से त्वचा की हर बड़ी समस्या को करें दूर

अगर आपकी स्किन रुख बेजान हो रही हैं। त्वचा परे मुंहासों के निशान नहीं जा रहे या फिर स्किन पर किसी एलर्जी के निशान पड़ चुके हैं जो जा ही नहीं रहे तो आपको गुआ शा थेरेपी के बारे में जरुर जानना चाहिए
Updated:- 2018-05-24, 20:04 IST
Guasha therapy main

अगर आपकी स्किन रुख बेजान हो रही हैं। त्वचा परे मुंहासों के निशान नहीं जा रहे या फिर स्किन पर किसी एलर्जी के निशान पड़ चुके हैं जो जा ही नहीं रहे तो आपको गुआ शा थेरेपी के बारे में जरुर जानना चाहिए। गुआ शा थेरेपी के बारे में अगर आपने एक बार जान लिया तो आप ना सिर्फ डॉक्टर से पास जाना बंद करेंगी बल्कि ब्यूटी पार्लर जाना भी बंद कर देंगी क्योंकि इस थेरेपी से ना सिर्फ त्वचा के दाग धब्बे दूर होंगे बल्कि चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाएगा। 

गुआ शा थेरेपी जेड (jade) से की जाती है। जेड काफी असरदार होता है और काफी कीमती भी होता है। जेड का इस्तेमाल जब आपकी त्वचा पर किया जाता है तो इससे लिम्फेटिक सिस्टम, ब्रेक डाउन स्कार और मासपेशियों को नरम करने में काम आता है। जब आप जेड से अपनी त्वचा पर गुआ शा थेरेपी करवाती हैं तो इससे आपको ये फायदे होते हैं।

inside

गुआ शा थेरेपी के फायदे

  • मांसपेशियों से लेक्टिक एसिड रिलीज़ करता है। 
  • केस्ट्रॉल ऑयल के साथ इसे इस्तेमाल किया जाए तो इससे त्वचा के दाग धब्बे भी गायब हो जाते हैं। 
  • त्वचा की लकीरों को टोन करता है जिससे स्किन पर ताज़गी दिखती है। 
  • शरीर से लिम्फैटिक निकालने में भी मददगार होता है। 
  • बल्ड सर्कुलेशन को भी ठीक करता है जिससे दिल की समस्या में भी आराम मिलता है। 

Guasha therapy jade

एक थेरेपी और उसके इतने सारे फायदों की वजह से ही गुआ शा थेरेपी दुनियाभर में मशहूर है और अब इंडिया में भी तेजी से पॉपुलर हो रही है। 

कैसे होती है गुआ शा थेरेपी 

गुशा थेरेपी करने वाले एक्सपर्ट होते हैं वो आपकी त्वचा की समस्या को ही नहीं बल्कि आपके शरीर ही बाकि समस्याओं को समझने के बाद ही आपको किस तरह की गुआ शा थेरेपी देनी है इस बात का फैंसला लेते है। गुशा थेरेपी कई तरह से होती है- 

  • गुआ शा थेरेपी जेड स्केल से की जाती है। जेड के किनारों को पांव से दिल की तरफ यानि आपके शरीर के नीचे से ऊपर तक आते हुए रब किया जाता है। 
  • कुछ लोग गुआ शा थेरेपी को पानी के नीचे यानि शावर में खड़े होकर लेना पसंद करते हैं ऐसे में आप पानी से भीगते हुए जेड स्केल से अपनी बॉडी को मसाज दिलाते हैं। 
  • स्टीम रुम में भी बिठाकर गुआ शा थेरेपी दी जाती है इससे आपकी स्किन के सेल्स और भी हेल्दी होते हैं। 
  • बॉडी ऑयल को शरीर पर लगाकर भी फिर jade scales से पूरे शरीर को मसाज दी जाती है इससे मांसपेशियों को न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। 
  • कपड़ों के ऊपर से भी गुआ शा थेरेपी दी जाती है। 

जेड स्केल को जैसे ही आपके शरीर पर रगड़ा जाता है आपकी स्किन के सारे टॉक्सिक को चोट पहुंचती है जिससे आपके शरीर से पहले विषैले पदार्थ निकलते हैं और फिर नए और हेल्दी टीशू बनते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।