Face Care: चेहरे पर अचानक उभर रहे काले धब्बों को हल्का करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

बेदाग चेहरे का नूर देखते ही बनता है, वहीं अगर चेहरे पर काले धब्बे या पिगमेंटेशन के निशान हों तो चेहरे की खूबसूतरी प्रभावित होती है। हालांकि, यह एक आम समस्या है। कई बार चेहरे पर शारीरिक सेहत में कमी होने के कारण काले धब्बे आ जाते हैं, तो कभी मुंहासों की वजह से भी चेहरे पर दाग-धब्बे आ जाते हैं। अगर आप भी इस समसया से जूझ रही हैं, तो आपको अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर तो ध्यान देना ही चाहिए, साथ ही आपको कुछ घरेलू नुस्खों की मदद भी लेनी चाहिए। इन नुस्खों के बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी बता रही हैं।
1. नींबू , शहद और बेसन का मिश्रण
फायदा- नींबू में उच्च मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के रंग को निखारता है। वहीं बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर होता है और शहद में त्वचा को ब्लीच करने की प्रॉपर्टीज होती हैं। इन तीनों का मिश्रण काले धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
विधि:
- 1 चमच नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच बेसन लें और उसमें एक चमच शहद मिला लें।
- इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार करें।
2. एलोवेरा जेल और हल्दी का मिश्रण
फायदा- हल्दी एंटीसेप्टिक होती है और त्वचा को ब्लीच करती है। वहीं एलोवेरा त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई एवं सी होते हैं, जो त्वचा को निखारने और काले धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं।
विधि:
- ताजे एलोवेरा पत्ते से जेल निकालें और उसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें।
- इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं।
- 30 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें।
- रोजाना इस मिश्रण का उपयोग करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
3. टमाटर का रस और दूध
फायदा- टमाटर में लाइकोपीन और विटामिन-सी होता है। वही दूध में त्वचा को एक्सफोलिएट करने की शक्ति होती है। दोनों का मिश्राण चेहरे के रंग को निखारता है और डेड स्किन को रिमूव करता है।
विधि:
- एक ताजे टमाटर का रस निकालें और उसमें एक छोटा चम्मच दूध मिक्स करें
- इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर पानी से चेहरे को धो लें।
- इस उपाय को सप्ताह में 2-3 बार ट्राई करें।
4. ओटमील, पुदीना और दही का पेस्ट
फायदा- ओटमील त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है, पुदीने से त्वचा की रंगत साफ होती है। वहीं दही त्वचा को कोमल बनाता है और हाइड्रेटेड रखता है।
विधि:
- 1 चम्मच ओटमील, 1 छोटा चम्मच पुदीने के रस और 2 चम्मच दही को मिला लें।
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- सप्ताह में 2 बार इसका उपयोग करें।
त ही काले धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि अपनी त्वचा की देखभाल के लिए सही आहार और पर्याप्त पानी पीना भी महत्वपूर्ण है। त्वचा की समस्याओं से राहत पाने के लिए धैर्य और निरंतरता बनाए रखना जरूरी है।
नोट-अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्खे से आपको तुरंत रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपकी त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।