Facial Hair Removal Tips: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग या शेविंग नहीं, ट्राई करें यह ट्रीटमेंट

चेहरे पर अनचाहे बालों का आना तो आम बात है, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए इन्हें हटाना बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर हम इसके लिए बाहर जाकर वैक्सिंग और घर पर शेविंग करते हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप ब्यूटी एक्सपर्ट अदीबा की पोस्ट में किए गये नुस्खे की मदद ले सकते हैं और नेचुरल तरीके से इन बालों को जड़ से हटा सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे करें यह उपाय-
चेहरे के बालों को हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- 1 कप पानी
- गुड़
- नींबू का रस
- हल्दी
- नारियल तेल
- पिसा हुआ आटा
चेहरे के बालों को हटाने के लिए क्या करें?
- गुड़ को पिघलने तक पानी में उबालें।
- एक बाउल में हल्दी, नारियल तेल और आटा डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- फेशियल हेयर पर लगाकर कम से कम 15 मिनट तक छोड़ दें।
- ध्यान रहे कि जितनी देर आप इंतजार करेंगे, रिजल्ट उतना ही अच्चा आपको नजर आएगा।
- हल्के हाथों से मसाज करते हुए इस लेप को रगड़कर निकाल लें।
View this post on Instagram
ये टिप्स आएंगी काम
- इस नुस्खे को आप गर्मागर्म ही लगा लें।
- थोड़ा इंतजार करें ताकि आसानी से यह बालों को हटाने में मदद करें।
- बालों की जड़े कमजोर होने पर आसानी से रिमूव हो जाएंगे।
इस नुस्खे से मिलने वाले फायदे क्या हैं?
- चेहरे और शरीर के बालों को प्राकृतिक रूप से हटाता है।
- त्वचा पर किसी भी तरह का हानिकारक नुकसान नहीं पहुंचता है।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको फेशियल हेयर हटाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।