Nail Care Tips: बढ़ाना चाहती हैं नाखूनों की खूबसूरती तो इन टिप्स को करे फॉलो

Nail Care Tips:हर महिला चाहती हैं जहां उसके चेहरे ग्लो करें तो साथ ही हाथ-पैर भी सुंदर नजर आए। हाथ-पैर की सुंदरता बनाए रखने के जहां उनका साफ होना जरूरी है तो वहीं आपके नाखूनों का भी साफ़ होना जरूरी है। दरअसल, नाखूनों की खूबसूरती भी आपके लुक को सुंदर बनाने का काम करती हैं। वहीं अगर आप चाहती हैं कि नाखूनों की खूबसूरत नजर आए तो आप आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती है। इन टिप्स को फॉलो करने से जहां आपके नाखून खूबसूरत नजर आएंगे तो वहीं आपके हाथ-पैर की भी सुंदरता बढ़ेगी।
समय-समय पर करें नाखूनों को साफ
-1729267822031.jpg)
नाखूनों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए इनकी अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। नाखूनों की सफाई करने से ये कमजोर नहीं होते हैं साथ ही इनकी चमक भी बनी रहती हैं। वहीं नाखूनों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए हफ्ते में दो दिन आप नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें।
इसे भी पढ़ें: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करवाएं ये नेल आर्ट
इस तरह करें नाखूनों की सफाई
- नाखूनों को साफ करने के लिए आप एक तब में हल्का गर्म पानी रख लें।
- इस टब में पैरों को डूबा लें और थोड़ी देर बाद पैरों को निकाल लें।
- इसके बाद इन्हें साबुन और पानी से धो लें साथ ही ब्रश की मदद से इन्हें साफ करें।
- अगर आप होम रेमेडीज का भी इस्तेमाल कर रही हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की मदद लें।
नाखूनों को करें मॉइस्चराइज

नाखूनों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए इन्हें मॉइस्चराइज करना भी जरूरी है। नाखूनों को मॉइस्चराइज करने से जहां नाखून मजबूत होते हैं तो वहीं खूबसूरती भी बनी रहती हैं। वहीं नाखूनों को मॉइस्चराइज करने के लिए आप क्रीम या नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस तरह करें नाखूनों को मॉइस्चराइज
- अगर आप नाखूनों को मॉइस्चराइज करने के लिए तेल का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप तेल को हल्का गर्म कर लें।
- इसके बाद हाथों पैरों के नाखूनों अच्छी तरह धो लें और इसके बाद इन्हें सूखा लें। वहीं इसके बाद नाखूनों पर तेल अप्लाई करें और मसाज करें।
- अगर आप क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप हाथों पैरों के नाखूनों साफ करके इसके बाद इस पर क्रीम अप्लाई करें। वहीं ये काम आप रात के समय करें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें नाखूनों का ख्याल, रहेंगे स्ट्रोंग
अगर आपको खूबसूरत नाखून पाने के लिए ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।