हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हाथों और पैरों पर मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन लगाए जाते हैं। वहीं त्यौहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है और करवाचौथ का व्रत आने वाला है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और तैयार होकर पूजा-पाठ करती हैं।
आजकल केरी मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर त्यौहार की भागा-दौड़ी के चक्कर में आप मेहंदी खुद लगा रही हैं तो आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें हाथों पर लगाने के आसान टिप्स।
हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप पीकॉक डिजाइन की मेहंदी के साथ केरी डिजाइन को बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को काफी आकर्षक लुक देने में मदद करेगा। इस तरह मोर का डिजाइन आप बेल मेहंदी स्टाइल में भी लगा सकती हैं। (उंगलियों के मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें : बैकहैंड पर लगाएं फूल बेल मेहंदी के ये डिजाइन
अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से केरी डिजाइन के जरिये आप बेल का खूबसूरत सा डिजाइन बना सकती हैं। इस तरीके की मेहंदी डिजाइन को आप पैरों पर या बैकहैण्ड के लिए भी चुन सकती हैं। वहीं अगर आपके हाथ लम्बे हैं तो डिजाइन के पैटर्न को छोटा ही रखें। (गोल टिक्की मेहंदी के डिजाइन )
वहीं अगर आप शगुन के तौर पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीक जाल वाला केरी डिजाइन हाथों के बैक साइड पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आपको कई ज्वेलरी स्टाइल पैटर्न मिल जाएंगे। वहीं इस तरह का हाथफूल आप केवल 5 मिनट के अंदर-अंदर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों की शोभा बढ़ाएंगे जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
अगर आप करवाचौथ के मौके पर भरे हाथों की मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस तरह के जाल और फूल के साथ केरी के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी से आउटलाइन कर सकती हैं। ध्यान रहे कि मेहंदी के लिए आप बारीक डिजाइन की मेहंदी लगाएं।
अगर आपको करवाचौथ के मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए केरी मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।