आपकी त्वचा को बेदाग बनाएंगें ये घरेलू नुस्खे

त्वचा पर दाग धब्बे अगर आपको पसंद नहीं हैं तो आपको उसे कम करने के लिए या दूर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप घरेलू उपाय से ही इन स्किन प्रोबल्म को दूर कर सकती हैं। त्वचा पर ग्लो चाहिए या फिर स्किन पर हुए पिंपल को ठीक करना है या फिर उम्र से पहले ही चेहरे पर लकीरे आनी शुरु हो गई हों ऐसी ही कई और दूसरी समस्याओँ को भी आप आसानी से घरेलू उपाय से ही दूर कर सकती हैं। वैसे मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल होते हैं जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद नहीं होते ऐसे में आपको घरेलू नुस्खों की मदद ही लेनी चाहिए इससे बेस्ट और कुछ नहीं हो सकता।
स्किन पर ग्लो बढ़ाने के लिए
अगर आप अपनी स्किन पर ग्लो चाहती हैं तो आप इसके लिए आप एक चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें दो चम्मच दूध तथा एक चुटकी केसर डालें। इन तीनों को आपस में मिलाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगा लें और 20 मिनट के बाद पानी से धो लें। ऐसा आप दिन में एक बार या चाहें तो हफ्ते में 3 बार भी करें आपकी स्किन पर ग्लो आने लगेगा।
पिंपल दूर करने के लिए
अगर आप मुहांसो की समस्या को दूर करना चाहती हैं तो इसके लिए आप एक चम्मच शहद, एक चुटकी केसर तथा तुलसी की 4 या 5 पत्तियां लें। अब इन तुलसी की पत्तियों को केसर के साथ पीस लें तथा इस पेस्ट को आप शहद में मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने मुंहासो पर लगा लें। 15 मिनट बाद आप सादे पानी से इस पेस्ट को धो लें।
स्किन पर टैनिंग को दूर करने के लिए
आप रात को एक चम्मच दूध में चुटकी भर केसर मिलाकर रख दें। सुबह इन चीजों को अच्छे से मिलाकर इस मिश्रण को एक चम्मच शहद में मिला लें। अब आप इस पेस्ट को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसको आप ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप सप्ताह में 2 बार यूज कर सकती हैं।
उम्र की लकीरों को दूर करने के लिए
यदि आपकी बॉडी पर बारीक रेखाएं हैं और आप उनको दूर करना चाहती हैं तो आप एलोवेरा जेल तथा शहद को मिला लें तथा इसमें केसर को बारीक पीस कर मिला दें। इस मिश्रण को आप अपने शरीर के प्रभावित हिस्से पर लगाएं तथा 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ आपकी बारीक रेखाएं खत्म होती हैं बल्कि आपकी त्वचा पर निखार भी आता है। इस प्रकार से यदि आप यहां बताएं घरेलू नुस्खे अपनाती हैं तो आपकी त्वचा खूबसूरत तथा बेदाग बन जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।