Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए जरूर ट्राई करें ये 6 आसान आईलाइनर ट्रिक्स

आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान आईलाइनर ट्रिक्स। जानें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए आसान आई मेकअप हैक्स।
Updated:- 2026-05-25, 21:20 IST
how to make eyes look bigger
Sakhi

चेहरे की खूबसूरती बहुत हद तक आंखों की बनावट पर निर्भर करती है। आप यदि सही आईलाइनर ट्रिक्स का चुनाव करती हैं, तो आपकी आंखें बड़ी, शार्प और बेहद अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। हालांकि कई महिलाएं आईलाइनर लगाते वक्‍त गलतियां कर देती हैं। जब तक आंखों को आईलाइनर से परफेक्ट शेप और फिनिश न दी जाए, तब तक वह सुंदर नजर नहीं आती हैं। आईलाइनर लगाते वक्‍त कभी लाइन टेढ़ी हो जाती है तो कभी आईलाइनर मोटा लग जाता है या फैल जाता है। ऐसे में आंखें छोटी दिखाई देने लगती हैं। कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स आपको आईलाइनर ठीक से आंखों पर लगाने में मदद कर सकती हैं। सही बेस मेकअप, अच्छी तरह शेप की गई आईब्रोज, परफेक्ट लाइनर स्टाइल और मस्कारा का सही इस्तेमाल आंखों को ज्यादा डिफाइंड और खूबसूरत बना सकता है। खास बात यह है कि इन ट्रिक्स को अपनाने के लिए आपको प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट होने की जरूरत नहीं है। अगर आप भी अपनी आंखों को बड़ा और ग्लैमरस दिखाना चाहती हैं, तो गीतांजलि सलॉन, नोएडा की मेकअप एक्सपर्ट माही सिंह द्वारा बताए गए ये 6 आसान आईलाइनर हैक्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।

ट्रिक : 1- मॉइस्‍चराइजर लगाएं

चेहरे को साफ करके मॉइस्‍चराइज करें। यदि आपकी त्वचा बेदाग है तो कंसीलर का प्रयोग न करें। यदि दाग हों, तो कंसीलर को लिक्विड फाउंडेशन के साथ मिलाएं और उंगलियों की टिप से लगाएं। फाउंडेशन ब्रश की मदद से इसे चेहरे, हेयर लाइन और गर्दन पर ब्लेंड करें।

ट्रिक : 2 ब्‍लश लगाएं

गालों के उभरे हुए हिस्से पर वॉर्म म्यूटेड पीच-पिंक ब्लश लगाएं। पलकों पर बेस के रूप में म्यूटेड गोल्ड आईशैडो का इस्तेमाल करें। भूरे आईशैडो की मदद से आंखों के सॉकेट को कंटूरिंग कर उभारें।

Main---2026-01-12T194810.088-1768227500748

ट्रिक : 3 आईब्रो को अच्‍छा शेप दें

आई मेकअप लुक के लिए आईब्रोज का आकर्षक दिखना भी ज़रूरी है। इसके लिए सबसे पहले आईब्रो करवाएं, ताकि शेप अच्छी दिख सके। इसके बाद ब्रश से ही इसे साफ करें। फिर आईब्रोज़ के बीच के खालीपन को आईब्रो पेंसिल या पाउडर से भरने की कोशिश करें। ब्रो के बाल कम या हलके हों तो रोजाना ब्रो ऑयल लगाएं।

ट्रिक : 4 लाइनर लगाएं

आंखों को लाइनर से शेप दें। इसके लिए मिड नाइट ब्लू लाइनर लगाएं। वहीं आप डीप ग्रीन, ब्राउन या ब्लैक रंग का चुनाव कर सकती हैं। पलकों के बीच से कोनों तक लाइनर लगाएं। आई डिटेल ब्रश से रंग भर दें।

ट्रिक : 5 लाइनर ब्रश की सहायता लें

आईलाइनर ब्रश से आंखों के भीतरी कोर से शुरू कर पलकों के बीचों-बीच स्क्वेयर के आकार में जगह छोड़ते हुए लाइनर ब्रश की सहायता से रंग भरें।

यह भी पढ़ें- बिना Eyeliner लगाए भी आंखें दिखेंगी खूबसूरत, बस ट्राई करें ये Makeup Hacks

homemade-gel-eyeliner-tips

ट्रिक : 6 मस्‍कारा लगाएं

आईलाइनर लगाने के बाद पलकों पर दो कोट्स ट्रांसपेरेंट मस्कारा के अप्लाई करें। होंठों को आकर्षक दिखाने के लिए बेबी पिंक क्रीमी लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें।

यह भी पढ़ें- Eyeliner Hacks: हर बार बिगड़ जाता है आईलाइनर? यहां जानें लगाने का सही और परफेक्ट तरीका

चूंकि यह लुक ज्योमेट्रिकल है इसलिए स्पष्टता बेहद जरूरी है। मेकअप के दौरान गलतियों को ठीक करने के लिए कंसीलर या फाउंडेशन लगे कॉटन का इस्तेमाल करें। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

प्रस्तुति : गीतांजलि

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।