क्या कंघी करने से बढ़ते हैं बाल?

लंबे और घने बाल किस महिला को पसंद नहीं होते, लेकिन बालों को मेंटेन करके रखना हर किसी के लिए आसान नहीं है। कई लोग कहते हैं कि बालों को सोने से पहले कंघी करने से वो तेजी से बढ़ते हैं। क्या वाकई ऐसा होता है, चलिए एक्सपर्ट से जानें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-06, 18:26 IST
does brushing make hair grow faster

मैंने अपनी एक सहेली से सुना था कि रात को सोने से पहले अगर रोजाना बालों को 108 बार कंघी करो, तो बाल बढ़ते हैं। खुद ऐसा करके कभी नहीं देखा, लेकिन उसके मुंह से अक्सर ऐसा सुनती थी तो एक दिन मां से पूछ लिया। मां ने पता नहीं कहकर बात खत्म की, लेकिन यह सवाल लंबे समय तक मेरे दिमाग में अटका रहा। 

महिलाओं को अपने लंबे, घने और सुंदर बालों से इतना प्यार होता है कि हम उसे मेंटेन करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स तो वैसे भी मार्केट में अवेलेबल हो चुके हैं।

हम अक्सर घरेलू नुस्खों को भी आजमाते रहते हैं, लेकिन बालों को लंबा करने के लिए रोजाना कंघी करने के बारे में शायद आपने पहली बार सुना हो। लेकिन क्या ऐसा सच में हो सकता है? जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर एंड स्किन केयर एक्सपर्ट चित्रा आनंद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इससे जुड़ी रोचक जानकारी शेयर की है। आइए एक्सपर्ट से जानें कि बालों में कंघी करने से क्या वाकई बाल लंबे होते हैं?

बालों पर कंघी करने के फायदे-

hair brushing benefits

ऐसा नहीं है कि बालों पर कंघी करने के कोई फायदे नहीं है। कंघी करने से उलझे हुए बालों को सुलझाने में आसानी होती है। जब आप अपने बालों को ठीक से ब्रश करती हैं, तो यह आपके बालों की जड़ों से सिरे तक प्राकृतिक तेल वितरित करने में मदद करता है। यह एक मालिश के समान है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।

इतना ही नहीं, ब्रश करने से बालों से गंदगी और अन्य बिल्ड अप निकालने में आसानी नहीं होगी।

क्या ब्रश करने से बालों की ग्रोथ होती है?

जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर एंड स्किन केयर एक्सपर्ट चित्रा आनंद कहती हैं, "अगर आप सोच रही हैं कि रोजाना  100 बार हेयर ब्रश करने से बालों की ग्रोथ होती है, तो ऐसा नहीं है। यह एक लोकप्रिय मिथक है जो लंबे समय से चला आ रहा है। हालांकि, अपने बालों को साफ रखने के लिए हेयर ब्रश करना एक अच्छा, क्योंकि इससे आपके बाल साफ रहते हैं।" 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chytra Dermatologist (Indian Skin & Hair Expert) (@dr.chytra)

बालों को बार-बार ब्रश करने के नुकसान

advantages of hair brushing

डॉ. चित्रा यह भी कहती हैं कि इसके चलते ओवर हेयर ब्रश करना आपके बालों को खराब कर सकता है। इससे बाल बहुत ज्यादा टूट सकते हैं, दोमुंहे बाल हो सकते हैं और हेयर क्यूटिकल को भी नुकसान पहुंच सकता है। यह आपके बालों की प्रोटेक्टिव लेयर को डैमेज करता है।

क्या गीले बालों को ब्रश करना सही है?

हममें से अधिकांश महिलाएं जल्दबाजी में गीले बालों पर कंघी करती हैं। क्या आपको पता है कि इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। गीले बालों में फिजूल का फ्रिक्शन होने लगता है और इसलिए बाल ज्यादा टूटते हैं। अपने बालों को पहले सुखा लें और तब वाइड-टूथ कॉम्ब से बालों को सुलझाएं। इस तरह बाल भी नहीं उलझेंगे और न ही टूटेंगे। अगर गीले बाल उलझे हुए हैं, तो कंघी से खींचने की बजाए धीरे-धीरे बालों को हाथ से सुलझाएं और फिर ब्रश करें।

बालों का टूटना कम करने के टिप्स-

अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल कम टूटे, तो कुछ बातों का खास ध्यान दें-

hair brushing

अपने बालों को धोने के लिए हेयर टाइप के मुताबिक शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ऐसा शैंपू चुनें जो आपके बालों को सुरक्षित रखने के साथ उन्हें हाइड्रेट भी रखे।

  • अपने बालों को हर रोज एक जैसी स्लीक पोनीटेल या टाइट ब्रैड्स में स्टाइल न करें। इससे भी बाल टूटने का खतरा ज्यादा रहता है।
  • कॉटन पिलो कवर की जगह साटन या रेशम के पिलो कवर चुनें। कॉटन के कपड़े में बालों में अधिक घर्षण होगा और इससे भी बाल टूटेंगे।
  • गीले बालों को कभी भी तौलिए में न लपेटें। सूती तौलिये के रेशे बालों के क्यूटिकल्स को खुरदरा कर देते हैं। साथ ही, तौलिये का वजन बालों पर अधिक दबाव डालता है और इससे बाल टूटकर झड़ने लगते हैं।

आप भी इन चीजों का ध्यान रखें और इस मिथक पर बिल्कुल भी भरोसा न करें कि बालों पर रोजाना 100 बार कंघी करने से वो जल्दी बढ़ते हैं। अगर बालों की टूटने की समस्या बढ़ रही है, तो उसके लिए हेयर एक्सपर्ट से मिलें। 

 

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।