रूखी स्किन के लिए केले और मलाई की मदद से बनाएं ये मॉइश्चराइजिंग फेस पैक, निखर जाएगी आपकी स्किन

अगर आपकी स्किन रूखी है तो अक्सर आप अपने स्किन केयर रूटीन में मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स को जरूर शामिल करती होंगी। यूं तो मार्केट में रूखी स्किन के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को पैम्पर करना चाहती हैं तो ऐसे में केले और मलाई जैसे इंग्रीडिएंटस को शामिल कर सकती हैं। यह कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो अक्सर हमारी किचन में मौजूद होते ही हैं और अक्सर हम इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं। लेकिन डाइट के अलावा इन्हें स्किन केयर रूटीन में शामिल करना भी एक अच्छा आइडिया है।
केले और मलाई से बनने वाला फेस पैक बेहद ही क्रीमी होता है और आपकी स्किन को पोषण देता है। जब आप सप्ताह में इसे एक बार इस्तेमाल करती हैं तो इससे कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में अंतर नजर आने लगता है और आपकी स्किन काफी सॉफ्ट महसूस होने लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि अपनी रूखी स्किन को पैम्पर करने के लिए आप केले और मलाई की मदद से फेस पैक किस तरह बना सकती हैं-
ड्राई स्किन पर इस तरह काम करता है फेस पैक
इस फेस पैक को मुख्यतः केले और मलाई की मदद से बनाया जाता है। केले में मौजूद विटामिन ए, सी, ई और पोटैशियम स्किन की नमी को लॉक करके उसे एक बार फिर से उसमें नई जान फूंकते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर एक तरह का ह्यूमेक्टेंट होता है, जो हवा से नमी खींचकर स्किन में समा जाती है। इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी की एक रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई स्किन की टेक्सचर और हाइड्रेशन को बेहतर बनाते हैं।
वहीं, इसमें इस्तेमाल की जाने वाली मलाई में भरपूर फैट और लैक्टिक एसिड होता है जो रूखी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। साथ ही साथ, ड्राई पैचेस को धीरे-धीरे हटा देता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एस्थेटिक डर्मेटोलॉजी की एक रिपोर्ट भी बताती है कि मलाई ना केवल स्किन को मॉइश्चर देने के साथ-साथ उसे एक्सफोलिएट करने में भी मदद करती है।
ड्राई स्किन के लिए फेस पैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
- आधा पका हुआ केला
- 1 चम्मच ताज़ी दूध की मलाई
- आधा छोटा चम्मच शहद (ऑप्शनल)
इसे भी पढ़ें: 2 रुपये के इस नुस्खे से कम हो सकती हैं चेहरे की झाइयां, अभी ट्राई करके देखें
ड्राई स्किन के लिए फेस पैक किस तरह बनाएं-
- सबसे पहले एक कटोरी में केला डालकर कांटे की मदद से अच्छी तरह मैश करें।
- ध्यान दें कि केले में किसी तरह की गांठें ना रह जाएं।
- अब इसमें मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि एक क्रीमी सा पेस्ट बन जाए।
- अगर आपको स्किन बहुत रूखी महसूस हो रही है तो ऐसे में इसमें थोड़ा सा शहद डालकर एक बार फिर से मिक्स करें।
- अब इस पैक को अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगाओ।
- करीबन 15-20 मिनट बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लो।
- आखिरी में चेहरे को टॉवल से हल्के से पोंछकर मॉइश्चराइज़र लगा लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।