अगर आप भी है दीपिका पादुकोण की फैन और आप अकसर इस बात से हो जाती है कन्फ्यूस्ड की कौन से कलर की लिपस्टिक लगाएं या ना लगाएं तो आप दीपिका के इन लुक्स से लेकर सकती हैं ये ब्यूटी टिप्स। लिपस्टिक का कौन सा शेड किस तरह की ड्रेस के साथ अच्छा लगेगा या किस लुक के साथ आपको कैसा लिप शेड लगाना चाहिए ये जानने के लिए आप उनके ये स्टाइलिश लुक देख सकती हैं।
बॉलीवुड की पदमावती इंटरनेशनल स्टार भी है ऐसे में उनके लुक्स और उनके फैशन को हर कोई नोटिस करता है। ये तो सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण का मेकअप करने का अंदाज़ उनके फैंस को काफी पसंद है ऐसे में वो उनके मेकअप से जुड़ी हर बात को जरुर जानना चाहते हैं। दीपिका ने अब तक ऐसी कौन से लिप कलर लगाएं हैं जिनकी वजह से उनका लुक सबसे बेहतरीन लगा है आइए देखते हैं।
बोल्ड बैरी कलर लिपस्टिक
प्रियंका चोपड़ा और एश्वर्या राय की तरह अब दीपिका पादुकोण भी टाइम्स 100 की मोस्ट इन्फ्लुएंस पीपल लीग में शामिल हो चुकी हैं। न्यूयॉर्क सिटी में इस इवेंट को अटेंड करने के लिए दीपिका पादुकोण फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना की डिज़ाइनर साड़ी में दिखी। इस ड्रमेटिक व्हाइट साड़ी के साथ दीपिका ने स्मोकी आइ मे पादु कअप किया था और लिप पर बोल्ड बैरी कलर लगाया था। दीपिका का ये पूरा लुक उनकी इस लिपस्टिक के कलर की वजह से और भी फैशनेबल दिख रहा है। डस्की स्किन टोन वाली महिलाओं के लिए लिपस्टिक का ये कलर बेस्ट है। तो आप अपने लिए अगर लिपस्टितक लेने जा रही हैं तो इस रंग के बारे में भी सोच सकती हैं।
बरगंडी कलर लिपस्टिक
जब कुछ समझ ना आए तो ऐसे में बरगंडी कलर लगाएं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर पूजा हेगड़े जैसी बीटाउन की हर ब्यूटी ये कलर कभी ना कभी किसी ना किसी खास इवेंट पर लगा चुकी हैं। जैसे की दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने बोल्ड मेकअप लुक के लिए जानी जाती हैं ऐसे में जब उन्होंने भी बरगंडी कलर की ये लिपस्टिक लगायी थी तो उनका ये लुक उनके फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आया था।
न्यूड कलर लिपस्टिक
न्यूड कलर के लिपस्टिक शेड के बारे में शायद ज्यादातर लड़कियों को नहीं पता लेकिन ये कलर कई और शेड्स तरह के टेक्सचर और टोन में आता है। इसलिए आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से इसका कोई भी शेड चुन सकती हैं। दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क के डिज़ाइनर ब्रेंडन मैक्सवेल के इस खूबसूरत गाउन के साथ में ये लिप शेड लगाया था। आप अगर कुछ भी डार्क कलर की आउटफिट पहन रही हैं या फिर यैलो कलर जैसा ब्राइट कलर पहना है तो ऐसे में आप न्यूड शेड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
पल्म कलर लिपस्टिक
दीपिका पादुकोण का ये पल्म कलर ज्यादातर लड़कियों का फेवरेट लिप कलर है। जो लड़कियां रेड कलर की लिपस्टिक नहीं लगाना चाहती लेकिन उन्हें फिर भी ऐसा ही प्लेफुल लुक चाहिए उनके लिए पल्म कलर की लिपस्टिक का शेड परफेक्ट है। आप अपने फॉर्मल वार्डरोब के साथ भी लिपस्टिक का ये कलर शेड लगा सकती हैं।
मेट रेड कलर लिपस्टिक
मर्लिन मुनरो से लेकर किम कार्दशियन कर लिपस्टिक का ये क्लासिक शेड लगाना पसंद करती हैं। बोल्ड और सेक्सी लुक के लिए ये लिप कलर बेस्ट है। दीपिका पादुकोण ने भी इन बिगेस्ट सुपरस्टार्स की तरह ब्लैक पेप्लम टॉप और फ्लेयर्ड पैंट के साथ में लिपस्टिक का ये शेड लगाया था। यानि आप इस तरह की लिपस्टिक अपने किसी भी तरह के लुक के लिए तो लगा ही सकते हैं खासकर जब आप ज्यादा ग्लैमरस लुक के बारे में प्लान कर रही हों को लिपस्टिक का ये कलर आपके लिए अच्छा ऑपशन ही होगा।
ऑरेंज कलर लिपस्टिक
गर्मियों के मौसम में खासकर ऑरेंज कलर की लिपस्टिक बेस्ट च्वाइस है। हालांकि दीपिका पादुकोण की स्किन टोन के हिसाब से ये च्वाइस थोड़ी अलग है। लेकिन अगर आप कुछ खास तरह के कलर वाले कपड़ों के साथ लिपस्टिक का ये शेड लगा रही हैं तो आप इसमें ब्यूटीफुल ही लगेंगी। फ्लोरल प्रिंट यैलो और ग्रीन कन्ट्रास्ट के साथ इस तरह का लिप कलर ज्यादा अच्छा लगता है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।