Small Gold Nose Ring Designs: डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं सोने की ये नोज रिंग्स, पहनते ही बढ़ जाएगी चेहरे की रौनक

सजना-संवरना हर महिला को पसंद होता है। कोई अवसर हो या न हो, महिलाओं को रोज ही अच्छा दिखना पसंद होता है। ऐसे में केवल अच्छे कपड़े नहीं बल्कि ज्वेलरी भी काफी हद तक महिलाओं को खूबसूरत दिखाने में मददगार होती है। जरूरी नहीं कि आप राजे भारी-भरकम ज्वेलरी पहनें। आजकल हल्की और सिंपल ज्वेलरी महिलओं का मन लुभा रही है। खासकर छोटी आकार की नोज रिंग्स काफी लोकप्रिय हो रही है। वैसे तो नोज रिंग में कई फैशन ट्रेंड्स आए और चले गए , मगर लेटेस्ट देखा जाए तो इस वक्त छोटी मगर बोल्ड नोज रिंग्स का फैशन चल रहा है। ये गोल्ड नोज रिंग्स न सिर्फ देखने में सुंदर लगती हैं, बल्कि इन्हें डेली वियर किया जा सकता है।
अगर आप भी ऐसी नोज रिंग ढूंढ रही हैं जो हर दिन पहनी जा सके और आपके लुक को खास बना दे, तो यहां दिए गए डिजाइंस आपके लिए एकदम सही हैं।
डेली वियर के लिए स्मॉल गोल्ड नोज रिंग डिजाइंस
आजकल मार्केट में कई तरह की छोटी और आकर्षक नोज रिंग्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप ऑफिस, कॉलेज या घर पर आसानी से पहन सकती हैं। ये डिजाइंस हल्के होते हैं और इन्हें लंबे समय तक पहनने में भी कोई परेशानी नहीं होती।
मोती दाने वाली गोल्ड नोज रिंग
अगर आपको सिंपल लेकिन क्लासी लुक पसंद है, तो मोती दाने वाली गोल्ड नोज रिंग एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें छोटे-छोटे मोती लगे होते हैं जो इसे एलिगेंट लुक देते हैं। यह डिजाइन हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है, चाहे आप एथनिक पहनें या वेस्टर्न।
कलरफुल स्टोन और मोती वाली गोल्ड नोज रिंग
अगर आप अपने लुक में थोड़ा सा कलर ऐड करना चाहती हैं, तो कलरफुल स्टोन और मोती वाली नोज रिंग ट्राई कर सकती हैं। इसमें छोटे रंगीन स्टोन और मोती का खूबसूरत कॉम्बिनेशन होता है, जो इसे थोड़ा यूनिक और आकर्षक बनाता है। यह डिजाइन खासतौर पर यंग और बोहो लुक पसंद करने वाली लड़कियों पर अच्छा लगता है। आप इसे डेली वियर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Thin Nose Ring Designs: पतली नाक पर अच्छी लगेंगी ये नोज रिंग, देखें डिजाइंस
जरकन वर्क वाली गोल्ड नोज रिंग
जरकन वर्क वाली नोज रिंग उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो थोड़ा शाइनी और रिच लुक पसंद करती हैं। इसमें छोटे-छोटे चमकदार स्टोन लगे होते हैं, जो लाइट पड़ने पर चमकते हैं। यह डिजाइन आपके चेहरे की रौनक को और बढ़ा देता है और आपको एक खास लुक देता है। इसमें आपको एक से बढ़कर एक वेराइटी मिल जाएगी। अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है, तो इस तरह के नोज पिन डिजाइंस आपके ऊपर बहुत अच्छे लगेंगे।
डबल लेयर वाली गोल्ड नोज रिंग
नोज पिन में डबल लेयर डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। यह बोल्ड लुक देती है। इस तरह की नोज रिंग में दो पतली लेयर होती हैं, जो इसे थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाती हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो सिंपल के साथ थोड़ा ट्रेंडी लुक चाहती हैं। इसे आप रोजाना पहनकर भी एक नया स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Thin Nose Ring Designs: पतली नाक पर अच्छी लगेंगी ये नोज रिंग, देखें डिजाइंस
डायमंड कटवर्क वाली गोल्ड नोज रिंग
डायमंड कटवर्क वाली नोज रिंग बहुत ही फाइन और डिटेल्ड डिजाइन में आती है। यह दिखने में जितनी सिंपल होती है, पहनने के बाद उतना ही एलिगेंट लुक देती है। इसमें गोल्ड पर खास कटवर्क किया जाता है, जिससे यह डायमंड जैसी चमक देती है। आप इसे किसी भी अवसर पर और किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपनी डेली वियर ज्वेलरी में कुछ नया और स्टाइलिश जोड़ना चाहती हैं, तो छोटी गोल्ड नोज रिंग्स एक शानदार विकल्प हैं। ये न सिर्फ आपके लुक को निखारती हैं, बल्कि आपको एलिगेंट अंदाज भी देती हैं। सही डिजाइन चुनकर आप हर दिन अपने स्टाइल को और बेहतर बना सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।
Image Source: Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।