बिना केमिकल के चेहरे को इस तरह करें डी-टैन

अगर बारिश के मौसम में भी आपकी स्किन में टैनिंग हो रही है, तो इन घरेलू नुस्खों को एक बार जरूर ट्राई करके देखें। 
Updated:- 2022-07-04, 19:21 IST
home treatment for black skin on face tips

बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोगों को तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा तो मिल गया है, मगर इस मौसम में भी त्वचा बहुत प्रभावित होती है। आमतौर पर लोगों को मानना है कि बारिश में त्वचा टैन नहीं होती है, मगर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्‍टर अमित बांगिया की माने तो, मौसम कोई भी हो स्किन टैनिंग हर मौसम में होती है।

बारिश के पानी से भी त्वचा की रंगत में असर पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इस मौसम में भी सनस्क्रीन लगा कर रखें। इतना ही नहीं, आपको कुछ कुदरती उपाय भी करने चाहिए, जो आपकी त्वचा को डी-टैन कर सकें।

डॉक्टर अमित कहते हैं, 'इस मौसम में विटामिन-सी युक्त चीजें त्‍वचा के लिए बहुत ही ज्‍यादा फायदेमंद होती हैं।' डॉक्टर अमित साथ ही कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताते हैं, जो आपकी किचन में ही मिल जाएंगी-

d tan skin with natural bleach

आलू का रस

आलू के रस में विटामिन-सी होता है। मगर आपको आलू का रस डायरेक्ट त्वचा पर लगाने की जगह उसमें गुलाब जल मिक्स कर लेना चाहिए। आप इस विधि से डी-टैन फेस क्लींजर घर पर ही बना सकती हैं-

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच आलू का रस
  • 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल

विधि

उपर बताई गई सारी सामग्रियों को आपस में मिक्‍स कर लें और रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। सुबह आप चेहरे को पानी से वॉश कर लें। ऐसा नियमित करने से आपको बहुत फायदा होगा।

fair skin with bleach

दूध और नींबू

नींबू का रस त्वचा पर कभी भी डायरेक्ट नहीं लगना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा की टैनिंग दूर होने की जगह बढ़ जाती हैं। दरअसल, नींबू का रस त्वचा को पील ऑफ करके जला देता है, जिससे त्वचा काली पड़ने लग जाती है। मगर आप नींबू का प्रयोग अन्य तरीके से कर सकती हैं-

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच दूध
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस

विधि

आपको नींबू के रस को दूध में मिक्स करके त्वचा को क्लीन करना है। आपको बता दें की दूध त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और नींबू का रस त्वचा को ब्लीच करता है।

कॉफी और शहद

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच शहद
  • 1 छोटा चम्‍मच कॉफी

विधि

शहद में कॉफी को मिक्स करें और चेहरे को साफ करें। 5 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। अगर आप नियमित इस घरेलू नुस्‍खे को अपनाती हैं, टैनिंग से आपको बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है,तो आपको किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह पर ही उपर बताए नुस्खों को आजमाना चाहिए। इसके साथ ही आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।