Clay vs Sheet Mask: दिवाली पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आपकी स्किन टाइप के हिसाब से क्या है बेस्ट?

दिवाली पर चेहरे के निखार के लिए ऑयली स्किन वाले क्ले मास्क यूज कर सकते हैं। यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल हटाता है। वहीं ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए नमी देने वाला शीट मास्क सही रहेगा।
Updated:- 2026-10-31, 12:21 IST
clay vs sheet mask: which is better for skin

दिवाली आने वाली है और ऐसे में हर मह‍िला चाहता है कि त्योहार के समय उसका चेहरा साफ, फ्रेश और खिला-खिला नजर आए। इसके लिए कुछ म‍ह‍िलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं, तो कुछ घर पर ही स्किन केयर करना पसंद करती हैं। आजकल क्ले मास्क और शीट मास्क भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। दोनों ही चेहरे की रंगत न‍िखारने में मदद करते हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है।

क्ले और शीट मास्क का काम क्‍या है?

क्ले मास्क चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने का काम करता है। वहीं शीट मास्क स्किन को नमी देने में मदद करता है। ऐसे में सवाल है कि दिवाली से पहले आपकी स्किन के लिए कौन-सा मास्क सही रहेगा? इसका जवाब आपकी स्किन टाइप और उसकी जरूरत में छुपा है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

क्ले मास्क और शीट मास्क में अंतर

इन दोनों में अंतर आप टेबल के जरि‍ये समझ सकती हैं- 

क्‍वाल‍िटी क्‍ले मास्‍क शीट मास्‍क
यह कैसा होता है गीली मिट्टी जैसा गाढ़ा पेस्ट कपड़े जैसी पतली शीट
इसमें क्या होता है काओलिन या बेंटोनाइट मिट्टी सीरम, हाइलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन
यह क्या काम करता है चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल सोखता है स्किन को नमी देता है और सॉफ्ट बनाता है
किसके लिए बेस्ट है ऑयली और पिंपल वाली स्किन के लिए ड्राई और खिंची-खिंची स्किन के लिए

ऑयली स्किन है तो क्ले मास्क करें ट्राई

अगर आपका चेहरा कुछ ही देर में चिपचिपा हो जाता है और माथे, नाक और ठुड्डी पर ज्यादा ऑयल नजर आता है, तो क्ले मास्क आपके काम आ सकता है। यह-

  • चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल सोखने में मदद करता है।
  • स्किन को साफ और कम चिपचिपा महसूस कराता है।
  • ऐसा मास्क लें जिसमें काओलिन या बेंटोनाइट क्ले हो।

हालांकि, इसे जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाह‍िए। क्योंक‍ि ज्यादा देर तक लगाने या बार-बार इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है।

arranged marriage conflicts  (3)

image credit- shutterstock

ड्राई स्किन वालों के लिए शीट मास्क बेहतर

अगर चेहरा धोने के बाद खिंचा हुआ लगता है या स्किन पर ड्राईनेस बनी रहती है, तो शीट मास्क बेहतर रहेगा। इसमें मौजूद नमी देने वाले इंग्रेडिएंट्स चेहरे को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। बस मास्क खरीदते समय इन चीजों को जरूर देख लें-

  • हाइलूरोनिक एसिड
  • ग्लिसरीन
  • सेरामाइड्स

ये इंग्रेडिएंट्स स्किन में नमी बनाए रखने और उसे मुलायम महसूस कराने में मदद करते हैं।

सेंसिटिव स्किन के लिए क्या है सही?

अगर आपकी स्किन पर जल्दी रेडनेस, जलन या खुजली होने लगती है, तो कोई भी मास्क खरीदने से पहले उसके इंग्रेडिएंट्स जरूर पढ़ लें। खुशबू वाले प्रोडक्ट, एसेंशियल ऑयल और कि‍सी एक्सफोलिएटिंग इंग्रेडिएंट्स कुछ लोगों की स्किन पर सूट नहीं करते हैं। ऐसे में सेंस‍िट‍िव स्किन के लिए दूसरे इंग्रेडिएंट्स वाला शीट मास्क बेहतर रहता है। इसमें कोलॉइडल ओटमील या ग्रीन टी जैसे इंग्रेडिएंट्स देख सकती हैं। बस ध्‍यान रखें क‍ि पहली बार इस्तेमाल करने से पहले चेहरे पैच टेस्ट जरूर करें।

clay vs sheet mask which is better for skin (1)

image credit- shutterstock

नॉर्मल और कॉम्बिनेशन स्किन वाले क्या करें?

अगर आपकी स्किन न ज्यादा ऑयली है और न ज्यादा ड्राई रहती है, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों मास्क यूज कर सकती हैं।

दिवाली से पहले मास्क लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप द‍िवाली से पहले इन मास्‍क का यूज कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

  • पहली बार कोई मास्क दिवाली वाले दिन इस्तेमाल न करें। पहले ही टेस्ट कर लें।
  • पैक पर जितनी देर लगाने के लिए कहा गया है, उतनी ही देर रखें।
  • खुजली, जलन या चुभन फील हो तो तुरंत मास्क को हटा दें और चेहरा धो लें।
  • मास्क लगाने के बाद अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • अगर आप पहले से रेटिनॉल या एसिड वाले स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, तो उसी तरह के एक्टिव इंग्रेडिएंट्स वाला मास्क बिना सोचे न लगाएं।

तो कौन-सा है बेस्ट?

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो क्ले मास्क लगाएं। ड्राई स्किन को नमी देने के लिए शीट मास्क बेहतर रहेगा। सेंसिटिव स्किन वालों को इंग्रेडिएंट्स देखकर ही कोई भी प्रोडक्‍ट यूज करना चाह‍िए।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी सामान्य स्किन केयर टिप्स पर आधारित है। हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए किसी भी प्रोडक्ट या मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई गंभीर समस्या या एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले डॉक्टर (Dermatologist) की सलाह जरूर लें।

Image Credit- Magnific

FAQ
क्या क्ले मास्क और शीट मास्क एक ही दिन इस्तेमाल कर सकते हैं?
नॉर्मल या कॉम्बिनेशन स्किन वाले 'मल्टी-मास्किंग' कर सकते हैं, लेकिन एक ही दिन दोनों मास्क लगाने से बचें। इससे स्किन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। अलग-अलग दिनों में इनका इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहता है।
क्ले मास्क को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
क्ले मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही करना चाहिए। इसे बहुत ज्यादा लगाने से चेहरे की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है और स्किन ड्राई हो सकती है।
शीट मास्क लगाने के बाद चेहरा धोना जरूरी है क्या?
नहीं, शीट मास्क हटाने के बाद चेहरा धोने की जरूरत नहीं होती। मास्क हटाने के बाद चेहरे पर बचे हुए सीरम को हल्के हाथों से थपथपाकर स्किन में सोखने दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।