दुल्हन बनने से पहले जानें ये जरुरी ब्राइडल मेकअप टिप्स नहीं तो आपके चेहरे पर आ सकती है दरार

ब्राइडल मेकअप हर लड़की के लिए खास होता है। शादी से पहले आपको अपनी स्किन का खास ध्यान तो रखना ही होता है लेकिन मेकअप करवाते समय आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना होता है। अगप आप ये चाहती हैं कि ब्राइडल मेकअप के बाद आपके चेहरे पर ग्लो नज़र आए और कुछ ही देर में मेकअप में दरारे ना दिखने लगें तो आपको ये सारे ब्यूटी टिप्स फोलो करने चाहिए।
ब्राइडल मेकअप वाले ब्यूटी टिप्स
- ब्राइडल मेकअप के नाम पर लाउड मेकअप ना करवाएं सबसे पहले आप सिर्फ नेच्यूरल मेकअप के बारे में ही सोचें। लाइट पिंक ब्लशर किसी भी रंग की त्वचा पर खिलता है और ये आपको नेचुरल लुक देता।
- शादी के दिन आपकी फोटो बहुत सारी खींची जाती हैं इसलिए ग्लॉसी मेकअप की जगह आप मेकअप करवाते समय मैट कॉम्पैक्ट ही यूज़ करवाएं।
- मेकअप करवाने से पहले आप फेस मिस्ट को चेहरे पर लगाएं इससे आपकी स्किन को इंस्टेंट हाइड्रेशन मिलेगा इतना ही नहीं फेस मिस्ट को आप मेकअप के बाद भी अपने साथ रखें और जब मेकअप डल होने लगे तो दूर से चेहरे पर एक बार स्प्रे कर लें इससे आपका चेहरा फ्रेश दिखने लगेगा लेकिन ध्यान रखें ज्यादा फेस मिस्ट ना लगें नहीं तो ब्राइडल मेकअप मेल्ट हो जाएगा।
- लाइट ब्रॉन्ज़र आपके फेस को हल्का-सा शाइन देगा, जिससे आप और भी खूबसूरत लगेंगा।
- फेस को स्लीक और ओवल लुक देने के लिए अपने चीक्स के एप्पल पर लाइट कलर यूज़ करें और इसे डार्कर शेड के साथ ब्लेंड करें। आपके चीकबोन्स को यह परफेक्ट शेप देगा।
- फेस और नेक के लिए लूज़ शिमर पाउडर का लाइट शेड अप्लाई करें और चीकबोन्स को हाई दिखाने के लिए डार्क ब्रॉन्ज़र के साथ ब्लेंड करें।
इन बातों को अगर आप ध्यान में रखेंगी तो आपका फेस ब्राइडल मेकअप के बाद और भी खूबसूरत दिखेगा।
ऐस करवाएं ब्राइडल आईज मेकअप
- अगर आप शादी वाले दिन मेटालिक स्मोकी आईज़ के लिए ब्रॉन्ज़ आईशैडो परफेक्ट है। इसे आप चीक हाईलाइटर की तरह भी यूज़ कर सकती हैं।
- ब्राइडल आई मेकअप सिर्फ रेड कलर का ही ना करा लें ज्वेल टोन आईलाइनर्स और आईशैडो ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसमें ब्लू, पर्पल और ग्रीन के शेड्स बहुत अच्छे लगते हैं।
- अगर आपको फॉल्स आईलैशेज़ पसंद नहीं, तो वाल्यूमाइजिंग मस्कारा यूज करें। वैसे ब्राइडल लुक को आईलैशेज एक्सटेंश से खास लुक मिलता है।
- बोल्ड और विंग्ड लुक के लिए जेल आईलाइनर यूज़ करें।
ब्राइडल लिप्सटिक
लिपस्टिक लगाने से पहले मॉइश्चराइजिंग लिप बाम लगाएं ये आपको लिपस्टिक के लिए परफेक्ट बेस देगा साथ ही यह लिप्स को सॉफ्ट और स्मूद भी रखता है।
ईवनिंग लुक के लिए कोरल लिप कलर का इस्तेमाल करें।
रेड लिपस्टिक हमेशा से ही सेंसुअल और सेक्सी मानी जाती है। स्ट्रांग ईवनिंग लुक के लिए आप रेड मैट लिपस्टिक भी यूज कर सकती हैं।
अगर ग्लॉस और शाइनी लिप्स पसंद हैं, तो पिंक लिप कलर्स पर ग्लॉस अप्लाई करें।
अगर आप अपनी शादी के दिन इन छोटे-छोटे ब्यूटी टिप्स का ध्यान रखेंगीं तो आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। हर लड़की अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है इसलिए वो सबसे महंगा मेकअप भी करवाती है और सबसे महंगा लहंगा भी पहनती है। ऐसे में आप अपनी शादी पर या अपनी सहेली या किसी रिश्तेदार की शादी पर इन ब्यूटी टिप्स को जरुर शेयर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।