Face Toner: चिपचिपाहट और उमस भरी गर्मी में त्वचा का ख्याल रखेगा यह फेस टोनर, जानें कैसे?

Face Toner For Skin: त्वचा का ख्याल रखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए मार्केट में बिकने वाले कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। वहीं इसके लिए मौसम के मिजाज को समझना भी जरूरी होता है। बदलते मौसम में बारिश और चिपचिपी गर्मी शुरू हो चुकी है।
ऐसे में खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आपको स्किन पर मौजूद पोर्स का भी सही तरीके से ध्यान रखना जरूरी होता है। तो आइये जानते हैं कैसे घर में मौजूद चीजों से नेचुरल तत्वों का इस्तेमाल करके आप आसानी से फेस टोनर बना सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में-
घर पर फेस टोनर बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- ग्रीन-टी
- एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
ग्रीन-टी से मिलने वाले त्वचा को फायदे क्या हैं?
- त्वचा को सूथिंग इफेक्ट देने के लिए ग्रीन-टी टोनर बेस्ट रहता है।
- इसके अलावा स्किन सेल्स को रिपेयर करने के लिए ग्रीन-टी बेहद फायदेमंद होती है।
- ग्रीन-टी चेहरे पर मौजूद पोर्स के अन्दर जमी गन्दगी को साफ करने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Face: एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे त्वचा को कई फायदे
घर पर फेस टोनर बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में गर्म पानी डालें और इसमें ग्रीन-टी डालें।
- अच्छी तरह से पानी में ग्रीन-टी को काढ़ लें।
- ठंडा होने के बाद इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को काटकर छीलकर इसमें से जेल को निकाल लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसे अब एक स्प्रे बोतल में डालकर अच्छी तरह से शेक कर लें।
- रोजाना इसे दिन में 3 से 4 बार चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- लगातार इसके इस्तेमाल से स्किन में आपको कुछ ही दिनों में बदलाव नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के लिए फेस टोनर बनाने का तरीका और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।