Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:33 AM IST

अगर सर्दियों में स्किन की केयर करने के दौरान आप भी करती है ये काम तो हो सकता है नुकसान

सर्दियों के मौसम में अगर आप स्किन की केयर करते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।
Updated:- 2024-12-17, 15:51 IST
image

ठंड के मौसम में स्किन को सही केयर की जरूरत होती है। अगर सर्दियों के मौसम में स्किन की सही तरह से केयर न की जाए तो स्किन ड्राई हो जाती है तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती हैं। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए महिलाएं कई सारे स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं लेकिन, ठंड के मौसम में स्किन की केयर करने के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखती हैं तो जहां आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।

बार-बार चेहरे को धोना

face wash care tips

स्किन से जुड़ी समस्या न हो इसके लिए चेहरे को अच्छी तरह से धोना चाहिए और इसके आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। लेकिन, अगर आप चेहरे को बार-बार धोती हैं तो आपकी स्किन को नुकसान हो सकता हैं। दरअसल, चेहरे को कई बार धोने के त्वचा का नेचुरल ऑइल खत्म हो जाता हैं और इस वजह से स्किन से जड़ी समस्या शुरू हो सकती हैं। वहीं चेहरे को सिर्फ दिन में दो बार फेस वॉश की मदद से धोएं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में भी चेहरे पर हो रहे हैं पिंपल्स, ये टिप्स कर सकते हैं हेल्दी स्किन पाने में मदद

सही सनस्क्रीन न लगाना

Sunscreen apply using tips

कई महिलाएं स्किन केयर करने के दौरान सिर्फ मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, जहां चेहरे की नमी बनाए रखने के लिए मॉइस्चराइजर जरूरी है तो वहीं, ठंड के मौसम में बाहर जाने के दौरान सनस्क्रीन भी लगाना चाहिए। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से सूर्य की UV किरणों से त्वचा को बचाया जा सकता है और इसके लिए आप सही SPF वाला सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।

स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल करना

त्वचा की केयर करने के लिए जहां स्क्रब का इस्तेमाल करना जरूरी है। स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती हैं और स्किन पर ग्लो भी आता है। लेकिन, ठंड के मौसम में स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी खो जाती हैं। वहीं चेहरे को नमी बने रहे इसके लिए आप स्क्रब का ज्यादा इस्तेमाल न करें। स्क्रब इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 दिन ही करें।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में चेहरा हो जाता है बेजान, तो ये स्क्रब आएंगे आपके बहुत काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।