50 की उम्र के बाद भी चाहिए माधुरी दीक्षित की तरह ग्लोइंग स्किन तो ये ब्यूटी टिप्स फोलो करें

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती की तो दुनिया दीवानी है। 50 की उम्र पार कर चुकी माधुरी आज भी जवां हीरोइन्स को टक्कर देती हैं। उनकी स्किन का ग्लो आज भी उसी तरह है जैसे 20 साल पहले हुआ करता था। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनी स्किन केयर के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं ये बात तो हम आपको पहले भी कयी बार बता चुके हैं। अगर आप माधुरी दीक्षित की उम्र की हो रही हैं या आपकी उम्र बढ़ रही है साथ ही उम्र की लकीरें भी बढ़ती जा रही हैं तो आप इन ब्यूटी टिप्स को फोलो कर सकती हैं। माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यू ही नहीं कहा जाता। उनके चाहने वालों का दिल आज भी उन्हें देखकर यूं ही धड़कता है। अगर आप भी अपनी त्वचा पर बढ़ती उम्र के साथ ग्लो को बनाए रखना चाहती हैं तो स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक सबके बारे में आपको पता होना चाहिए। खासकर जब चेहरे पर आंखों के आसपास दार्क सर्कल हो जाते हैं तो आपकी स्किन कितनी भी ग्लोइंग क्यों ना हो उसकी खूबसूरती खत्म हो जाती है। ऐसे में आपकी त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाने वाली इन सारे जरूरी घरेलू नुस्खों के बारे में जानें।
माधुरी दीक्षित भले ही पर्दे पर कम नज़र आती हों लेकिन उनके फैंस की नज़र उन्हें कहीं ना कहीं से ढूंढ ही लेती है। खासकर सोशल मीडिया पर तो सब माधुरी को फोलो करते हैं। सिर्फ लड़के ही नहीं लड़कियां भी माधुरी की फैन हैं। खासकर उनकी उम्र की महिलाएं तो यही चाहती हैं कि माधुरी की स्किन की तरह ही उनकी स्किन भी ग्लो करे।
एंटी एजिंग होममेड फेस मास्क
अगर आप ऐसी स्किन चाहती हैं तो आप ये एंटी एजिंग होममेड फेस मास्क इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपकी स्किन टाइटनिंग के साथ उसे ग्लोइंग भी बनाता है। इसे बनाने के लिए आप अंडे की जर्दी में 1/2 चम्मच कॉर्नस्टार्च और कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिलाकर पेस्ट बना लें फिर इसे अपनी स्किन पर लगाएं। इससे ना सिर्फ त्वचा टाइट रहती है बल्कि यह एंटी-एजिंग से इफेक्ट को भी कम करता है। अगर आप होममेड एंटी एजिंग फेस मास्क इस्तेमाल नहीं करना चाहती तो आप मार्केट से भी बेस्ट क्वालिटी का एंटी एजिंग फेस मास्क खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- मिनी फ्रूट फेशियल करें और पाएं 30 मिनट में गोरी त्वचा
डार्क सर्कल्स वाला घरेलू नुस्खा
जैसे जैसे उम्र बढ़ची है ना सिर्फ स्किन लटकनी शुरु हो जाती है बल्कि आंखों के आसपास भी झुर्रिया पड़ने लगती हैं और दार्क सर्कल भी हो जाते हैं। आपको इसे ठीक करने के लिए किसी महंगी कॉस्मेटिक क्रीम की जरूरत नहीं है आप उसकी जगह आलू का रस रोज़ रात को सोने से पहले अपने आंखों पर लगाकर सोएं आपकी स्किन तो साफ होगी ही दार्क सर्कल भी गायब हो जाएंगे। आपको अगर ज्यादा दार्क सर्कल हैं तो आप पुदीना और आलू का रस मिक्स करके लगाएं इससे ज्यादा आराम मिलेगा।
माधुरी दीक्षित जैसे सफेद दांतो वाला घरेलू नुस्खा
माधुरी ने बताया कि वह ब्रश करने से पहले स्ट्रॉबेरी व बेकिंड सोडे के पेस्ट से दांतों को साफ करती हैं और उसके बाद ब्रश करती हैं। इससे उनके दांत सफेद और स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा वह दिन में 2 बार तो जरूर ब्रश करती हैं।
हेल्दी हेयर वाला घरेलू नुस्खा
बात अगर माधुरी के बालों की करें तो इसके लिए वह मेयोनीज और केले का मिश्रण लगाती है। साथ ही बाल धोने के लिए वह माइल्ड शैंपू और अच्छोे कंडीशनर का यूज करती हैं। इसके अलावा वह हफ्ते में एक बार ऑयलिंग भी जरूर करती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।