Fri Sep 18, 2026 | Updated 08:40 PM IST

कम मेकअप में दिखें ज्यादा खूबसूरत, 'रोजी मोनोटोन लुक' के लिए अपनाएं ये 4 आसान स्‍टेप्‍स 

कम मेकअप में खूबसूरत दिखने के लिए रोजी मोनोटोन लुक अपनाएं। जानें 4 आसान स्टेप्स में पिंक मेकअप करने का सही तरीका और पाएं नैचुरल ग्लोइंग स्किन के साथ फ्रेश और ट्रेंडी लुक।
Updated:- 2026-06-16, 18:08 IST
minimal makeup tips for women
Sakhi

रोजी लुक यानी सोबर-सिंपल पिंक मेकअप। यह मेकअप गालों, पलकों और होंठों पर हलकी गुलाबी रंगत लिए होता है। आजकल एक बार फिर से यह ट्रेंड में है। आलिया भट्ट, कृति सैनन, जाहृवी कपूर आदि सभी मोनोटोन लुक में दिखती हैं। इनकी तस्वीरें देखने के बाद हमें भी इनकी तरह पिंक मेकअप करने का मन करता है। जाहिर है, नया ट्रेंड है तो ट्राय करना तो बनता ही है। तो अगर आप भी इस रोजी मोनोटोन लुक को रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो लेख को पूरा पढ़े औश्र स्‍टेप-बाई-स्‍टेप यह मेकअप करना सीख लें। इस बारे में हमें मेकअप एंड ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने विस्‍तार से जानकारी दी है। 

achieving-a-monochromatic-moment-1620328264

त्वचा के लिए...

इस मेकअप के लिए आपको यह समझना होगा कि आपकी त्वचा पूरी तरह तैयार हो। इसके लिए अपनी स्किन को अच्छी तरह साफ करें और सूदिंग टोनर, सीरम और ग्लो बढ़ाने वाले मॉइस्चराइजर की लेयर लगाएं। गोल्ड इन्फ्यूज्ड फेशियल ऑयल लगाएं। इससे चेहरे पर चमक बढ़ेगी। इसके बाद इसे लॉक करने के लिए प्राइमिंग मिस्ट लगाएं। इससे चेहरा तरोताजा और शाइनी दिखेगा।

चीक्स का मेकअप

गोल्डन अंडरटोन के साथ एक वॉर्म ब्रॉन्जर लें और इसे चीकबोन्स पर लगाएं। इसके बाद शिमरी रोजी पिंक ब्लश में क्रीम मिलाकर लगाएं। अब बीमिंग हाइलाइटर चुनें और अपने रंग को ज्यादा उभारने के लिए लगाएं। डायमंड डस्ट ग्लो पाने के लिए जरूरत के अनुसार हाइलाइटर लगाएं। इससे लुक कंप्लीट दिखेगा।

rosy monotone makeup look

बेस बनाएं ऐसे...

बेस के लिए हाइड्रेटिंग फाउंडेशन चुनें। चेहरे पर लगाने से पहले इसमें स्ट्रोबिंग क्रीम की कुछ बूंदें मिलाएं। एक ब्लेंडिंग ब्रश का उपयोग कर इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं। कॉम्प्लेक्शन को और उभारने के लिए आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं। इसके लिए बहुत हल्के शेड का चुनाव न करें, बल्कि एक या दो शेड हल्का चुनें। लूज पाउडर लगाकर सेट करें। बाकी त्वचा को ऐसे ही छोड़ें, ताकि ग्लॉसी ग्लो बना रहे।

आई एंड लिप

आइलिड्स और लिप्स के लिए आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप आईशैडो की जगह ब्लश का डबल कोट लगाएं। अपनी आईब्रो को अच्छी तरह भरें। आंखों में काजल लगाएं। उसी क्रीमी ब्लश को हल्का सा होंठों पर लगाकर समान रूप से फैलाएं। इसके बाद लिप ग्लॉस लगाकर अपने लिप मेकअप को पूरा करें। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप रोजी मोनोटोन लुक पा सकती हैं।

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

प्रस्तुति: गीतांजलि

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।