Gharelu Nuskhe: कम उम्र में ही हो रहे हैं सफेद बाल, तो आजमाएं ये घरेलू टिप्स

आजकल की खराब जीवनशैली, पॉल्यूशन और कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स न केवल त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि इनका खराब असर बालों पर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से बाल रूखे बेजान तो हो ही रहे हैं साथ ही दोमुंहे, पतले और बदरंग भी हो रहे हैं। सब से ज्यादा बालों से जुड़ी जो समस्या बाहर आ रही है वह है बालों का उम्र और समय से पहले सफेद हो जाना। बालों के सफेद होने की शिकायत महिलाओं में भी बहुत है। सफेद बाल महिलाओं की खूबसूरती को तो कम करते ही हैं साथ ही जिन महिलाओं के बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं उन्हें लोगों के उपहास का पात्र भी बनना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Gharelu Nuskha: घुटने तक लंबे और घने बाल चाहिए तो लगाएं ये होममेड हनी हेयर मास्क

आंवला पाउडर और कोकोनट ऑयल
सामग्री
- 3-4 सूखा आंवला
- 1 कप कोकोनट ऑयल
विधि
- सबसे पहले सूखे आंवले को कोकोनट ऑयल के साथ उबालें
- इस मिश्रण को छान कर एक जार में तेल भर लें।
- इस तेल से आप बालों की डीप मसाज कर सकती हैं। आप तेल बालों की लेंथ के हिसाब से लें और अच्छे से स्कैल्प की मालिश करें।
- आपको इस तेल से 15 मिनट तक बालों की मसाज करनी है। इसके बाद आपको बालों में 30 मिनट के लिए तेल लगा रहना देना है। आप तेल लगे हुए बालों को रात भर के लिए छोड़ भी सकती हैं और सुबह इन बालों को शैंपू से वॉश कर सकती हैं।
- ध्यान रखें बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से ही वॉश करें और बाद में कंडीशनर भी जरूर लगाएं। आप हफ्ते में 2 से 3 बार यह तेल बालों में जरूर लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Long Hair Home Remedies: महीने भर में बालों को करना है लंबा तो जरूर लगाएं ‘करी पत्ते का पेस्ट’
ब्लैक टी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लैक टी बालों को सफेद होने से रोकती है और उनकी शाइन भी बढ़ाती है।
सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच चाय की पत्ती
- 1 कप पानी
विधि
- आपको पानी में चाय की पत्ती को तब तक उबालना है जब तक वह झागन न छोड़ दे।
- इसके बाद आपको इस पानी को अलग रख देना है और ठंडा होने देना है।
- जब पानी ठंडा़ हो जाए तो आपको इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाना है।
- अपने स्कैल्प की मसाज करें। ऐसा 15 मिनट तक करें और 1 घंटे के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से बाल धोलें और कंडीशनर लगाएं।
करी पत्ता
सामग्री
- मुट्ठीभर करी पत्ता
- 3 बड़ा चम्मच कोकोनट ऑयल
विधि
- कोकोनट ऑयल में करी पत्ते को उबालें। इस तेल को ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
- जब तेल ठंडा हो जाए तो उससे स्कैल्प की मसाज करें। इस तेल को बालों की लेंथ पर भी लगाएं।
- 15 मिनट बालों की मसाज करने के बाद आपको 30 मिनट के लिए बालों को ऐसा ही छोड़ देना चाहिए। आप चाहें तो बालों में रातभर के लिए तेल लगा रहने दे सकती हैं।
- इसके बाद आप बालों को सल्फेट फ्री शैंपू से वॉश कर दें।
- आपको बता दें कि करी पत्ता हेयर फॉलिकल्स में मेलानिन रीस्टोर करने में काफी मददगार होता है। इसमें विटामिन बी भी होता है यह बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
वैसे बालों के सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि आपके बाल किसी बीमारी की वजह से सफेद हो रहे हों। बालों के सफेद होने के कारण आप यहां जान सकती हैं। अगर आपके बाल अधिक सफेद हो रहे हैं तो एक बार आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।