herzindagi

Kids Mehndi Designs: 10 मिनट में बच्‍चों के हाथों में लगाएं ये 10 मेहंदी डिजाइन

त्&zwj;योहारों और शादियों का मौसम आ चुका है। इस समय जहां एक तरफ त्&zwj;योहारों की झड़ी लगी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के घरों में शादियां भी हो रही हैं। ऐसे में महिलाओं को सजने-संवरने के कई अवसर मिल रहे हैं। महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी की भी एक बड़ी भूमिका है। मजे की बात तो यह है कि केवल बड़ी उम्र की महिलाएं ही नहीं बल्कि छोटी उम्र की लड़कियां भी हाथों में मेहंदी लगना बहुत पसंद करती हैं।&nbsp; चलिए आज हम आपको बच्&zwj;चों के हाथों में लगने वाली मेहंदी की कुछ आसान डिजाइन के बारे में बताते हैं, जिन्&zwj;हें मात्र 10 मिनट में ही आप अपनी बेटी के हाथों पर लगा सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Anuradha Gupta

Editorial

Updated:- 12 Aug 2020, 14:08 IST

फ्लोरल चेन डिजाइन

Create Image : Image Credit: K4 Fashion

बच्‍चों के छोटे-छोटे हाथों पर भारी मेहंदी डिजाइन की जगह आप फ्लोरल चेन डिजाइन लगा सकती हैं। इसे लगाना आसान भी है और यह बच्‍चों के हाथ पर काफी सुदंर भी नजर आती है। 

हार्ट मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: bling sparkle

बच्‍चों के हाथों में हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन भी लगाई जा सकती है। छोटे हाथों पर यह मेहंदी डिजाइन आसानी से और कम समय में लग जाती है। आप चाहें तो एक बड़े हार्ट को बना कर डिजाइन को पूरा कर लें या फिर छोटे-छोटे कई हार्ट भी बना सकती हैं। 

डॉट मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: pinterest

यह मेहंदी डिजाइन बेहद ट्रेडिशनल है। बच्‍चों के छोटे से हाथों पर मेहंदी की यह डिजाइन बहुत ही  खूबसूरत दिखती है। वैसे तो इस मेहंदी डिजाइन को बड़े हाथों पर भी लगाया जाता है। मगर बच्‍चों के हाथों में यह कम समय में आसानी से लग जाती है और इससे बच्‍चे के हाथ भरे-भरे भी लगते हैं। 

हाथफूल मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: mehendi by nadia

हाथफूल वैसे तो एक गहना होता है, मगर मेहंदी में हाथफूल डिजाइन का फैशन हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। मेहंदी की यह डिजाइन बच्‍चे के हाथों पर भी आसानी से लगाई जा सकती है। इस डिजाइन को हाथों के बैक में लगाया जाता है। कलाई से लेकर बीच की उंगली तक आप डिजाइन को फैला कर हाथफूल बना सकती हैं। 

फूल मेहंदी डिजान

Create Image : Image Credit: thecrimsonbride.com

 बच्‍चा बहुत छोटा है तो जाहिर है उसके हाथ भी आकार में काफी छोटे होंगे। ऐसे में आप केवल साधारण फूल बना कर भी उसके हाथ को मेहंदी से कवर कर सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन बहुत कम समय और आसानी से लग जाती है। 

 

कार्टून मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: mehndiexamples

बच्‍चों को कार्टून बहुत पसंद होता है। आप बच्‍चे के पसंद का कार्टून भी मेहंदी डिजाइन के रूप में उसके हाथों पर बना सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को देख कर बच्‍चों का दिल भी खुश हो जाता है और उनके हाथ भी खूबसूरत दिखने लगते हैं। 

मंडला मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: bling sparkle

बच्‍चों के लिए मंडला मेहंदी डिजाइन का विकल्‍प भी बहुत अच्‍छा होता है। इस मेहंदी डिजाइन में आपको हथेली के सेंटर में गोल आकार की फ्लोरल डिजाइन बनानी है और फिर उसी को आगे बढ़ाते जाना है। बच्‍चों के हाथ छोटे होते हैं, इसलिए यह डिजाइन कम समय में ही लग जाती है। इस मेहंदी डिजाइन से बच्‍चे के हाथ भरे-भरे भी लगते हैं। 

सिंगल बेल मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: thecrimsonbride.com

मेहंदी डिजाइन बेल के बिना अधूरी लगती है। बच्‍चों के हाथों में भी बेल डिजाइन लगाई जा सकती है। अगर बच्‍चे के हाथ बहुत छोटे हैं तो आप सिंगल बेल में ही डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। 

डबल बेल मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: shaadisaga

अगर बच्‍चे के हाथ आकार में थोड़े बड़े हैं और बच्‍चा हाथों में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन लगाने की जिद कर रहा है तो आप डबल बेल मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। 

स्‍माइली मेहंदी डिजाइन

Create Image : Image Credit: shaadisaga

बच्‍चों के हाथों में मेहंदी को थोड़ा फनी अंदाज देने के लिए आप स्‍माइली के अलग-अलग फेस बना कर भीडिजाइन को कंप्‍लीट कर सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन बच्‍चों को भी काफी पसंद आएगी।