Vastu Tips: वास्तु दोष से मिलेगी राहत, जानें किस धातु का हाथी रखना होता है शुभ?

जीवन में हर समय एक जैसा नहीं होता है। अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कई बार काम अच्छे से बन जाते हैं, तो कई बार काम बनते-बनते रुक जाते हैं। इसका कारण कई बार खराब वास्तु भी होता है, जिसकी वजह से हमारे जीवन में परेशानियां आती हैं। इसे सुधारने के लिए कई सारे लोग अलग-अलग चीजों को रखते हैं, ताकि उसके जीवन की परेशानियां दूर हो सके। आप भी अगर हाथी रखने के बारे में सोच रही हैं, तो ये जानें कि कौन सी धातु का बना हाथी शुभ होता है? साथ ही इसके लाभ क्या होते हैं। इसकी जानकारी आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से प्राप्त कर सकती हैं।
किस धातु का बना हाथी होता है शुभ?
आप अगर घर में हाथी रखने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप चांदी, पीतल और संगमरमर के हाथी को रख सकती हैं। इन तीनों धातु से बना हाथी घर के लिए शुभ होता है। साथ ही इससे वास्तु भी अच्छा रहता है। आप भी इन धातु के हाथी को घर पर सही दिशा में रख सकती हैं, और वास्तु को बेहतर बना सकती हैं।

हाथी के रखने की सही दिशा और जरूरी नियम
- वास्तु के अनुसार हाथी रखने के कुछ खास नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी है। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा रहता है।
- आपको हमेशा हाथियों का जोड़ा रखना चाहिए, अकेला हाथी रखने से बचना चाहिए।
- सौभाग्य के लिए ऊपर की ओर सूंढ़ वाला हाथी शुभ होता है। नीचे की ओर सूंढ़ वाला हाथी संतान सुख के लिए अच्छा माना जाता है।
- आप सुरक्षा और सकारात्मकता चाहते हैं, तो मुख्य द्वार पर हाथियों का जोड़ा रखें, जिसकी सूंढ़ अंदर की तरफ हो।
- हाथी का चेहरा हमेशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सीढ़ियों के लिए वास्तु के अनुसार कौन सा रंग होता है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप हाथी को घर में रख रही हैं, तो एक्सपर्ट से सही दिन और मुहूर्त के बारे में जरूर जान लें।
- हाथी को घर में रखने से पहले उस स्थान को साफ करा लें।
- हाथी को रोजाना साफ करें, ताकि घर का वास्तु अच्छा रहे।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Money: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं? जानिए धन को रोकने के असरदार वास्तु उपाय
अगर आपको लग रहा है कि घर में वास्तु से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो ऐसे में आप हाथी को सही धातु में लाकर घर में रख सकती हैं। इससे आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। साथ ही आपके कार्यों में भी रुकावट नहीं आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।