Vastu Tips: सीढ़ियों के लिए वास्तु के अनुसार कौन सा रंग होता है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें

घर के वास्तु में सीढ़ियों का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह ऊर्जा को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाने का माध्यम बनती हैं। अक्सर लोग घर की दीवारों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सीढ़ियों के रंग को नजरअंदाज कर देते हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, सीढ़ियों का गलत रंग न केवल मानसिक तनाव बढ़ाता है, बल्कि आर्थिक तरक्की में भी रुकावट डाल सकता है। ऐसे में आपको कलर का खास ध्यान रखना चाहिए।
सीढ़ियों के लिए क्यों जरूरी है सही रंग?
वास्तु में सीढ़ियों गहरा या काला रंग किया जाए, तो यह उस हिस्से की ऊर्जा को और अधिक भारी और नकारात्मक बन जाती है। ऐसे में हमेशा हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।

घर की सीढ़ियों पर करवाएं कौन सा रंग?
- ऑफ-व्हाइट या क्रीम सबसे अच्छा रंग माना जाता है। यह पवित्रता और शांति का प्रतीक होता है। सीढ़ियों पर इस रंग का प्रयोग करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मन शांत रहता है।
- पीला रंग खुशी, ज्ञान और नई शुरुआत का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों पर हल्का पीला रंग करने से सुख-समृद्धि आती है।

- नीला रंग शांति और विस्तार का प्रतीक है। यदि आपकी सीढ़ियां घर की उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हैं, तो हल्का नीला रंग बहुत ही शुभ फल देता है। यह करियर में ग्रोथ लाने में मदद करता है।
- हरा रंग विकास और सकारात्मकता का प्रतीक है। सीढ़ियों पर इस रंग के इस्तेमाल से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और तनाव कम होता है। यह आंखों को भी सुकून देता है।
घर की सीढ़ियों पर भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
- सीढ़ियों पर काला रंग सबसे अधिक अशुभ माना जाता है। यह राहु और नकारात्मकता का प्रतीक है, जो जीवन में रुकावटें पैदा कर सकता है।
- गहरा लाल रंग भी आपको घर की सीढ़ियों पर वहीं कराना चाहिए। ये दिमाग को अशांत रखता है। परिवार में विवाद बढ़ सकता है।
- गहरा बैंगनी रंग स्थान को छोटा और बोझिल दिखाते हैं, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Money: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं? जानिए धन को रोकने के असरदार वास्तु उपाय
एक्सपर्ट के बताए गए रंगों को ही आप घर की सीढ़ियों पर करवाएं, ताकि आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी न आए। साथ ही आपके घर का वास्तु अच्छा रहे।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से लेकर बाहर तक, हर परेशानी को दूर करेंगे गुलाब के ये 2 अचूक उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।