Vastu Tips: बालकनी सजाने से पहले जान लें ये वास्तु टिप्स, बनी रहेगी खुशहाली और पॉजिटिविटी

हर कोई ऐसा घर सर्च करता है, जिसमें बड़ी बालकनी जरूर होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घर में एक अलग और सुंदर कॉर्नर मिल जाता है। सजाने के लिए और वहां पर बैठकर कुछ खास पल बिताने के लिए। ऐसे में जरूरी है कि आप इसे सही तरीके से सजाएं। साथ ही वास्तु से जुड़ी खास टिप्स का खास ध्यान रखें। इसके लिए आप एस्ट्रोलॉजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए टिप्स का खास ध्यान रखें, ताकि आपके परिवार और घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। साथ ही मानसिक शांति भी रहे।
बालकनी की दिशा का चुनाव
अगर आप जब भी घर लें तो बालकनी की दिशा का खास ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, बालकनी के लिए सबसे उत्तम दिशा पूर्व या उत्तर मानी जाती है। इन दिशाओं से सूर्य की सकारात्मक किरणें और शुद्ध हवा घर में प्रवेश करती हैं। यदि आपकी बालकनी इस दिशा में है, तो इसे जितना हो सके साफ और खुला रखें। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

पौधों के स्थान का रखें ध्यान
बालकनी में हरियाली न केवल आंखों को सुकून देती है, बल्कि नकारात्मकता को भी दूर करती है। ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी में तुलसी या मनी प्लांट को सजाने के बारे में सोच रही हैं, तो इन्हें उत्तर या पूर्व दिशा में रखना अत्यंत शुभ होता है। इस दिशा में आप वास्तु से जुड़े अन्य पौधों को भी सजा सकती हैं। कोशिश करें कि बालकनी की उत्तर-पूर्व दिशा में छोटे और कम ऊंचाई वाले पौधे रखें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: चावल के डिब्बे में रखे ये एक चीज, घर में कभी नहीं होगी अन्न की कमी
बालकनी के रंगों का चुनाव
बालकनी की दीवारों के लिए हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। जैसे- क्रीम, सफेद, हल्का नीला या पीला। ये रंग रोशनी को रिफ्लेकट करते हैं, जिससे जगह पॉजिटिव हो जाती है। गहरे और भड़कीले रंगों से परहेज करें। इससे नेगेटिव एनर्जी ज्यादा अट्रैक्ट होती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: सीढ़ियों के लिए वास्तु के अनुसार कौन सा रंग होता है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
वास्तु के इन सरल नियमों को अपनाकर आप अपनी बालकनी को एक पॉजिटिव एनर्जी में बदल सकती हैं। बालकनी न केवल आपके घर की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि आपके जीवन में खुशहाली भी लाएगी। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही आपके सभी तरह के कार्यों में पॉजिटिव एनर्जी नजर आएगी। बस आपको एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।