Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि

अगर आप घर में वास्तु के नियमों के अनुसार सही दिशा में तांबे का सूरज लगाती हैं तो आपके घर में समृद्धि के योग बन सकते हैं।   
Updated:- 2022-12-30, 12:40 IST
image

वास्तु के अनुसार घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए हम कई तरह के उपायों को आजमाना पसंद करते हैं। घर के हर एक कोने में हम वास्तु के अनुसार ही चीजों का प्लेसमेंट करते हैं, जिससे समृद्धि बनी रहे। ऐसी ही चीजों में से एक है घर में तांबे का सूरज लगाना।

आपने कई घरों में तांबे के सूरज की आकृति दीवार पर लटकी हुई देखी होगी। इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए उसे अपने घर की दीवारों पर एक विशेष दिशा में लगाना जरूरी होता है। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें तांबे का सूरज घर में किस स्थान पर रखें चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे और खुशहाली आए। 

घर में सूर्य की रोशनी के फायदे 

यदि हम सूरज से निकलने वाली रोशनी की बात करें तो सूर्य पृथ्वी पर प्रकाश लाता है और इसी वजह से उसे देवता की तरह पूजा जाता है। भारत में कई लोग सूर्य की शक्ति और ऊर्जा के लिए उनकी पूजा करते हैं। साथ ही, इसकी रोशनी के भी अनगिनत फायदे हैं। जब सूर्य के इतने ज्यादा फायदे हैं तो यदि हम घर में सूर्य का सांकेतिक तांबे का सूरज लगाते हैं तब यह घर के लिए विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है।  

इसे भी पढ़ें: घर के मंदिर में वास्तु के अनुसार रखें पूजा की घंटी, आएगी सुख समृद्धि

घर में तांबे का सूर्य लगाने के वास्तु लाभ 

vastu tips for copper sun

वास्तु की मानें तो घर में तांबे का सूर्य पूरे घर के लिए ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यदि आप सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक तांबे का सूरज घर में लगाते हैं तो आपके घर के चारों तरफ यश, कीर्ति और खुशहाली बनी रहती है। 

तांबे को एक प्रभावशाली धातु के रूप में जाना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस तरह का सूरज घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह घर के लोगों के बीच सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है और इससे निकलने वाली ऊर्जा वातावरण में समृद्धि जोड़ती है जिससे पारिवारिक कलह से मुक्ति मिलती है। 

यदि आप लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं तो अपने घर में तांबे का सूर्य अवश्य लगाना चाहिए। यदि आप किसी वर्कप्लेस पर इसे लगाते हैं तो ये सफलता दिलाने में मदद करता है। 

 

तांबे के सूरज को लगाने के वास्तु नियम 

where to place copper sun

यदि आपके घर में पूर्व दिशा की ओर कोई खिड़की या कोई रास्ता नहीं है, तो दीवार पर तांबे का सूर्य लगाएं। दरअसल यह उस ऊर्जा की पूर्ति करता है जो आपको सूर्य से मिल सकती है। इस दिशा में लटकाया जाने वाला तांबे का सूर्य घर में रहने वाले लोगों के पारस्परिक संबंधों को सुधारने के लिए बहुत अच्छा  माना जाता है और यह प्रेम को बढ़ाता है।  

यदि आप तांबे के सूर्य को अपने घर के वर्कप्लेस की पूर्वी दीवार पर लगाती हैं तो ये सफलता दिलाने में मदद करता है। यदि आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो इसे वर्कप्लेस पर लगाने से आपकी ये इच्छा पूर्ण हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: क्या घर में कैक्टस का पौधा रखना शुभ है? जानें क्या कहता है वास्तु

तांबे के सूरज को लगाने की सही दिशा 

best direction for copper sun

  • यदि आप पूजा घर में ईशान कोण वाली दीवार में तांबे का सूरज लटकाएंगी तो ये आपके घर के लिए शुभ होगा। 
  • इसे आप लिविंग रूम में पूर्व की दिशा में लटका सकती हैं। इसे आप लिविंग रूम को पूर्व क्षेत्र में कहीं भी रख सकते हैं।
  • इसे बेडरूम या बाथरूम के पास की किसी भी दीवार पर न लटकाएं। 
  • तांबे के सूरज को हमेशा साफ़-सुथरा रखना चाहिए, जिससे ये सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करे। 
  • यदि ये कहीं से टूट जाए तो इसे घर से तुरंत हटा देना चाहिए। 

यदि आप घर में तांबे का सूरज रखते हैं तो आपको यहां बताई गई वास्तु से जुड़ी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जिससे घर में खुशहाली बनी रहे। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।