टाइल्स को इस्तेमाल करने का चलन काफी बढ़ गया है। यह बहुत महंगी नहीं होती है और इन्हें मेंटेन करना भी काफी आसान होता है। शायद यही कारण है कि लोग अपने घरों की दीवारों से लेकर फर्श, किचन से लेकर बाथरूम तक हर जगह टाइल्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
चूंकि इनमें कई तरह के पैटर्न व कलर अवेलेबल होते हैं। तो ऐसे में आपका घर बिल्कुल भी बोरिंग नहीं लगता है। यकीनन घर में टाइल्स का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय आपको वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तु शास्त्र डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर में टाइल्स का इस्तेमाल करते समय आपको किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए-
लाइट कलर का करें इस्तेमाल
जब आप घर में टाइल्स का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। भले ही आप अपने घर में कहीं पर भी टाइल्स का इस्तेमाल करें तो बहुत गहरा रंग इस्तेमाल करने से बचें। टाइल्स में ऑफ लाइट या लाइट बेज कलर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो टाइल्स में व्हाइट कलर भी यूज कर सकती हैं। इससे उस स्थान की एनर्जी बढ़ जाती है।
डिजाइन पर दें ध्यान
आजकल अपने घर को डिजाइन करते समय लोग टाइल्स से तरह-तरह के पैटर्न बनाते हैं। इस बात में कोई समस्या नहीं है। आप दो तीन तरह की टाइल्स (घर की अशांति को दूर करने के उपाय) को मिक्स करके एक खूबसूरत पैटर्न बना सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वह पैटर्न ज्योमेट्रिकल हो, ना कि एब्सट्रैक्ट। अगर टाइल का डिजाइन एब्सट्रैक्ट होता है तो इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। साथ ही साथ, इससे परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह का फैसला लेने में परेशानी होती है।
इसे भी पढ़ें: बनते-बनते रह जाते हैं आपके काम, तो वास्तु के इन उपायों की लें मदद
दीवारों पर करें अवॉयड
घर में टाइल लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप घर में दीवारों (घर की खिड़कियों के लिए वास्तु टिप्स) पर टाइल्स ना लगाएं। टाइल्स को बाथरूम या किचन की दीवारों पर लगाया जा सकता है। लेकिन इन्हें कमरे की दीवारों पर नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, वास्तु के अनुसार यह एक ब्रीदिंग मटेरियल नहीं है। इसलिए, जब इन्हें दीवारों पर लगाया जाता है तो इससे व्यक्ति को प्रॉब्लम हो सकती है। अगर कभी बहुत अधिक मजबूरी हो, तभी आप किसी एक दीवार पर टाइल लगा सकते हैं।
ना बनाएं स्वास्तिक डिजाइन
कई बार जब लोग अपने घर में टाइल्स लगाते हैं तो तरह-तरह की टाइल्स से डिफरेंट पैटर्न बनाते हैं। लेकिन अगर आप फर्श पर टाइल्स लगा रही हैं तो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि वहां पर स्वास्तिक का डिजाइन ना बनाएं। इसका अपना धार्मिक महत्व होता है और इसलिए इसे जमीन पर बनाना व चलना अच्छा नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में होने वाले झगड़ों को इन टिप्स से करें कम
तो अब आप भी घर पर टाइल्स लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें और अपने घर में पॉजिटिविटी को बनाए रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों