Vastu Tips: घर में नहीं लग रहा मन? किराए के मकान में करें वास्तु से जुड़े ये बदलाव

अपने लिए किराए का मकान ढूंढ़ना ही सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार यह हमारी पसंद के हिसाब से नहीं मिलता है। इससे जब हम उसमें रहते हैं, तो मन नहीं लगता है। साथ ही जो भी कार्य हम करते हैं उसमें अक्सर रुकावटें देखने को मिलती है। इसके लिए जरूरी है कि आप वास्तु से जुड़ी खास चीजों का ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन में इसका प्रभाव सकारात्मक बना रहे। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसका तरीका शेयर किया है। आइए आपको आर्टिकलम में इसके बारे में बताते हैं।
नींबू डालकर घर में पौंछा लगाना
किराए के घर में आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े बदलाव तो कर नहीं सकते हैं। ऐसे में आप सिंपल वास्तु उपाय से घर में सकारात्मकता को बढ़ा सकती हैं।

- इसके लिए आपको एक बालटी में साफ पानी लेना है।
- इसमें एक नींबू को निचोड़कर इसका रस डालना है।
- फिर इस पानी का पौंछा पूरे घर में लगाएं।
- इसे नियमित करें, तभी इसकी प्रभाव सकारात्मक नजर आएगा।
- इस बात का ध्यान रखें कि इस पानी को घर के बाथरूम या नाली में न डालें। घर के बाहर फेंक दें।
इनडोर प्लांट्स जरूर रखें
पौधे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वास्तु दोषों को दूर करने में भी सहायक होते हैं। आप बालकनी या लिविंग रूम में इनडोर प्लांट्स का सही चुनाव कर सकती हैं। उत्तर या पूर्व दिशा में मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या बांस का पौधा लगाएं। बोनसाई या कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे घर के अंदर रखने से बचें, क्योंकि ये तनाव पैदा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
शीशे और बिस्तरों की दिशा
- किराए के घर में अक्सर फर्नीचर फिक्स होता है, लेकिन आप उसकी दिशा बदल सकती हैं। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इससे गहरी नींद आती है और मानसिक शांति बनी रहती है।
- ध्यान रहे कि दर्पण कभी भी बिस्तर के ठीक सामने न हो। यदि ऐसा है, तो सोते समय उसे किसी कपड़े से ढंक दें।
इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
किराए का मकान भले ही आपका अपना न हो, लेकिन उसमें रहने वाली ऊर्जा आपकी है। छोटे-छोटे बदलाव जैसे कि सामान की सही दिशा, साफ-सफाई और पौधों का साथ, आपके उस मकान में पॉजिटिव एनर्जी ला सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।