Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल के ये 2 उपाय बदल देगें घर का माहौल, दूर होगी नेगेटिविटी

हिंदू धर्म में गंगाजल पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि गंगाजल में ऐसी सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो घर की नकारात्मकता को दूर कर सकती है और आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के अनुसार, गंगाजल घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। इससे घर में बार-बार होने वाले झगड़े और काम में आने वाली रुकावट कम होती है। आइए जानते हैं गंगाजल से जुड़े प्रभावी 2 उपाय।
गंगाजल का पहला उपाय
घर में पॉजिटिव एनर्जी सबसे ज्यादा जरूरी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही घरवाले भी अच्छा महसूस करते हैं। इसके लिए आप गंगाजल का खास उपाय कर सकती हैं, जिसे करने के लिए आपको चुटकीभर हल्दी को गंगाजल में मिक्स करना है। फिर आपको रोजाना इसे पूजा करने के बाद पूरे घर में छिड़कना है। इसे नियमित तरीके से करें। इसका प्रभाव अच्छा पड़ता है। साथ ही रुके हुए कार्य हो जाते हैं।

गंगाजल से जुड़ा दूसरा वास्तु उपाय
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। ऐसे में मुख्य दरवाजे को साफ रखना और वहां सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना बेहद जरूरी है। हफ्ते में एक या दो बार गंगाजल में थोड़ा सा साफ पानी मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। आप चाहें तो दरवाजे के दोनों ओर हल्का सा गंगाजल भी डाल सकते हैं। इससे घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रुक जाती है और घर में सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या घर पर गंगाजल से स्नान करना चाहिए? जानें पंडित जी से
गंगाजल के उपयोग के फायदे
गंगाजल का नियमित उपयोग घर में शांति, सुख और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि घर के सदस्यों के मन में भी सकारात्मक सोच विकसित करता है। साथ ही, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगाजल का प्रयोग करने से घर में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: गंगाजल में गुड़ मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से क्या होता है?
इन बातों का रखें ध्यान
गंगाजल का इस्तेमाल करते समय उसकी पवित्रता का ध्यान रखें। इसे हमेशा साफ और सम्मानजनक स्थान पर रखें। साथ ही, इसका उपयोग श्रद्धा और विश्वास के साथ करें, तभी इसका पूरा लाभ मिल सकता है।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने घर का माहौल बेहतर बना सकते हैं और नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।