Vastu Tips For Plants: किसी को भूलकर भी गिफ्ट में न दें ये 3 पौधे, बिगड़ सकता है घर का वास्तु

आजकल किसी भी अवसर पर अपने करीबियों को उपहार में पौधे देने का चलन बढ़ गया है। यही नहीं आज के समय में पेड़-पौधे सिर्फ घर की सजावट का हिस्सा नहीं रहे, बल्कि ये हमारे घर के वास्तु को भी बदल सकते हैं। हम अपने घर में कई तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं जिससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहे। यही नहीं हम अपने परिवार के लोगों को भी किसी खास अवसर पर पौधे गिफ्ट में देते हैं जिससे उनके घर का माहौल भी अच्छा बना रहे। कई बार लोग अपने ही घर में लगा हुआ कोई पौधा गिफ्ट में दे देते हैं, लेकिन कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें किसी दूसरे को देना शुभ नहीं माना जाता है। यही नहीं इससे उनके घर का वातावरण अच्छा होने के बजाय बिगड़ भी सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि कौन से पौधे कभी भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।
कांटेदार पौधे

हम अपने घर की सजावट के लिए कुछ ऐसे पौधे भी घर में रखते हैं जो कांटेदार होते हैं या फिर दिखने में दूसरों से अलग लग रहे हों। ऐसे पौधे आप अपने ऑफिस में भी रख सकती हैं, लेकिन आपको कभी भी कांटेदार पौधे किसी को भी उपहार में नहीं देने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कांटेदार पौधे किसी को भी गिफ्ट करने से आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के घर का वास्तु बिगड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को शुभ नहीं माना जाता है और इनका लेन-देन भी अच्छा नहीं होता है।
पान का पौधा
पान के पत्तों का उपयोग आमतौर पर पूजा-पाठ, हवन जैसे शुभ कार्यों में किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है और ये पौधा माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा में पान का पत्ता चढ़ाती हैं तो यह घर में खुशहाली लाता है। हालांकि, अगर आप किसी को भी गिफ्ट में पान का पौधा देती हैं, तो यह आपके और उस व्यक्ति दोनों के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
मनी प्लांट

मनी प्लांट को आमतौर पर धन और समृद्धि का पौधा माना जाता है। आमतौर पर हम सभी अपने घर में यह पौधा जरूर लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये पौधा आपको किसी दूसरे के घर से लेकर लगाना चाहिए। वहीं जब किसी को गिफ्ट में पौधा देने की बात आती है तो आपको भूलकर भी मनीप्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा और वैभव दूसरे के घर जा सकता है और आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी बिना वजह हो रही है धन हानि? मनी प्लांट के साथ लगाएं ये 3 पौधे, धन से भर सकती है तिजोरी
अगर आप भी यहां बताए पौधों को किसी को गिफ्ट में देना चाहती हैं, तो आपको यहां बताई बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।