क्या आपके घर में भी बिना वजह हो रही है धन हानि? मनी प्लांट के साथ लगाएं ये 3 पौधे, धन से भर सकती है तिजोरी

घर में रखे हुए कई पौधे सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते हैं बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये घर की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकते हैं। कई बार हम घर में पौधे घर में पौधे तो लगाते हैं, लेकिन सही दिशा और सही तरीके की जानकारी न होने के कारण उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाता। वास्तु में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया जाता है जो आपके जीवन में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। अगर इन्हें सही दिशा में लगाया जाए, तो यह घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में लगाया गया मनी प्लांट आपके घर के लिए धन को आकर्षित करता है, लेकिन इसके साथ यदि आप कुछ औइर पौधे भी लगाती हैं तो आपके घर में धन का आगमन सदैव बना रहता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में।
मनी प्लांट
मनी प्लांट को वास्तु में सबसे शुभ पौधों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी हरी-भरी बेलें और चमकदार पत्तियां विकास, तरक्की और धन वृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में मदद करता है। वास्तु की मानें तो मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। वास्तु में यह दिशा धन और ऐश्वर्य से जुड़ी मानी जाती है। ध्यान रखें कि इसकी बेलें जमीन पर न फैलें। अगर इस पौधे की बेल नीचे की ओर बढ़ती हैं तो ये आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। इस पौधे की अच्छी देखभाल भी करना जरूरी है, जिससे इसकी पत्तियां पीली न पड़ें।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: गलत दिशा में रखा मनी प्लांट और तुलसी ला सकता है कंगाली, आज ही बदलें इनकी जगह

जेड प्लांट
जेड प्लांट को मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसकी गोल और मोटी पत्तियां सिक्कों जैसी दिखाई देती हैं, इसलिए इसे धन और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु में इस पौधे को बेहद शुभ माना जाता है और जिस घर में ये पौधा होता है वहां धन आकर्षित होता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा घर या ऑफिस में नई आर्थिक संभावनाएं और सफलता आकर्षित करने में मदद करता है। इसलिए इसे अक्सर दुकानों और ऑफिस के प्रवेश द्वार के पास रखा जाता है। वास्तु के अनुसार जेड प्लांट को घर या ऑफिस के एंट्रेंस के पास रखना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें- घर में वास्तु के अनुसार लगाएं जेड प्लांट, नहीं होगी धन की कमी
लकी बैंबू
लकी बैंबू को हमेशा से ही धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह पौधा वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही बहुत लोकप्रिय होता है। इसकी खास बात यह है कि इसके डंठलों की संख्या भी अलग-अलग अर्थ रखती है। जैसे इसके तीन डंठल सुख, समृद्धि और लंबी उम्र का प्रतीक माने जाते हैं, जबकि आठ डंठल धन और तरक्की से जुड़े होते हैं। अगर इस पौधे में नौ डंठल हैं तो ये अच्छे भाग्य का संकेत हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार लकी बैंबू को घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
इन तीनों पौधों को वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाकर और उनकी नियमित देखभाल करके घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है। यही नहीं ये पौधे सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।