प्यार तो हो जाता है, लेकिन जब बात शादी की आती है तो रास्ते में कई अड़चनें आ जाती हैं। परिवार की सहमति या कल्चर के न मिलने की वजह से कलह होना। इसकी वजह से अक्सर शादी होने में या तो देरी होती है या फिर मनाही हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप वास्तु टिप्स का खास ध्यान रखें। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने बताया है कि आप घर की कुछ चीजों में और दिशाओं में बदलाव करेंगे तो आपकी शादी में बाधाएं दूर होती नजर आएंगी। आइए बताते हैं क्या हैं वो उपाय।
हर घर में कोई न कोई परेशानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि हम इसे कम करें। इसके लिए लड़की और लड़का दोनों ही अपने घर की दक्षिण-पश्चिम (South-West) को एक्टिव करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा को रिश्तों की स्थिरता की दिशा माना जाता है। इस दिशा में वो एक ऐसे कपल की तस्वीर को लगाएं, जिसमें दोनों खुश नजर आ रहे हों। साथ ही, दीवार के रंग को आप क्रीम रंग का करवाएं। इससे आपके रिश्तों में बैंलेंस नजर आएगा। साथ ही, लव मैरिज होने की समस्या भी कम होती दिखाई देगी।
लाइफ में बैंलेस बहुत जरूरी होता है। तभी शादी जैसे रिश्ते बन पाते हैं। ऐसे में आप भी अपने रिश्ते को जोड़ना चाहते हैं और लव मैरिज करना चाहते हैं, तो ऐसे में अपने आसपास अच्छे रंगों का इस्तेमाल करें। लाइट और डार्क कलर आपकी लव मैरिज को मजबूती देगा। साथ ही, जिस तरह की समस्याएं शादी होने में आ रही हैं, उसे दूर करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कलर सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाते हैं। साथ ही, अपने बेडरूम में इत्र भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए ये 3 वास्तु टिप्स आजमाएं, कभी नहीं आएगी रिश्तों में दूरी
अगर आपको लग रहा है कि परिवार वाले आपकी शादी के लिए तैयार नहीं है, तो ऐसे में आप रोजाना शाम के समय तुलसी में घी का दीपक जलाएं। घी का दीपक जलाने के साथ-साथ ऊं कामदेवाय नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें। इस जाप को करने से लव मैरिज में आने वाली रुकावटे कम हो जाएंगी। साथ ही, घर में आपके रिश्ते की बाते सुनाई देंगी।
इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: वर्किंग डेस्क पर मौजूद ये 3 रंग कर सकते हैं करियर में रुकावट पैदा, जानें यहां
अगर आप सच्चे प्यार के बाद भी शादी में बार-बार रुकावटों का सामना कर रहे हैं, तो इन आसान वास्तु उपायों को जरूर आजमाएं। यह उपाय न केवल आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगे, बल्कि शादी की राह को भी आसान करेंगे। आप चाहें तो एक बार पंडित जी से इसकी सलाह ले सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।