करियर में आ रही हैं रुकावटें और नहीं मिल रही है अच्छी नौकरी? वास्तु के ये उपाय आ सकते हैं काम

अगर बार-बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी करियर में सफलता हाथ नहीं लग रही है, तो ऐसे में कुछ सरल और प्रभावशाली वास्तु उपाय अपनाना फायदेमंद साबित हो सकता है। ये उपाय न केवल आपकी मेहनत को सही दिशा देंगे, बल्कि लक्ष्य की प्राप्ति में भी सहायक होंगे।
image
image

आज के समय में हर व्यक्ति एक सफल करियर की चाह रखता है, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी आपको मनचाही नौकरी नहीं मिलती या वर्कप्लेस पर लगातार समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में लोग निराश हो जाते हैं और खुद को असफल मानने लगते हैं। वास्तु एक्सपर्ट छवि शर्मा बताती हैं कि अगर आपके करियर में भी लगातार बाधाएं आ रही हैं, प्रमोशन काफी समय से रुका हुआ है, बार-बार इंटरव्यू देने के बाद भी अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो ये आपके जीवन में वास्तु दोष की वजह से भी हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस में कुछ दिशाएं, रंग, वस्तुएं और ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो वर्कप्लेस का वास्तु अच्छा या खराब कर सकती हैं। यदि ये चीजें वास्तु के अनुकूल न हों, तो व्यक्ति को करियर में सफलता मिलने में देरी हो सकती है या पूरी तरह रुकावट आ सकती हैं। ऐसे में कुछ सरल और प्रभावी वास्तु उपाय अपनाकर आप अपने करियर में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। ये उपाय न केवल आपकी प्रोफेशनल लाइफ को बेहतर बनाएंगे, बल्कि मन को भी शांति भी देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को भी अच्छा करने में मदद कर सकते हैं।

करियर में सफलता के लिए वास्तु का ठीक होना जरूरी क्यों है

आज के दौर में बाज़ार में कड़ी प्रतिस्पर्धा है और तकनीकी उन्नति के साथ, प्रोफेशनल लोगों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए कौशल सीखना आवश्यक है। कुछ बाहरी कारक करियर के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन घर या ऑफिस के वास्तु जैसे आंतरिक कारकों को मजबूत करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह प्राचीन भारतीय ज्ञान दिशाओं और ऊर्जा प्रवाह को ठीक करके कई समस्याओं का समाधान कर सकता है।
वास्तु एक्सपर्ट आपको किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए सही मार्गदर्शन देने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए कई वास्तु उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।

करियर में सफलता के लिए घर के पश्चिम क्षेत्र को सशक्त करें

vastu tips for career growth

घर का पश्चिमी क्षेत्र करियर के विकास के लिए सबसे शक्तिशाली स्थानों में से एक माना जाता है। अगर आप करियर में लगातार सफलता चाहती हैं, तो अपने करियर लक्ष्यों, उद्देश्यों और इच्छाओं की तस्वीरें, घर की पश्चिमी दीवार पर लगाएं। आप उस स्थान पर उन प्रभावशाली हस्तियों या नेताओं की तस्वीरें भी लगा सकते हैं जिनके जैसा आप बनना चाहते हैं। यह आपको अपने लक्ष्यों की याद दिलाता है। यह उपाय चुनौतियों या बाधाओं के समय में भी सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने में मदद करता है।

पूर्वी या पश्चिमी दीवार पर लगाएं ये चीजें

what to do for growth in career

घर या कार्यस्थल की पूर्वी या पश्चिमी दीवार को अपनी उपलब्धियों का प्रतीक बनाएं। आप इस दिशा में अब तक मिली ट्रॉफियां, सर्टिफिकेट्स, अवॉर्ड्स या कोई भी मान-सम्मान सजाकर रख सकते हैं। यह स्थान आपकी सफलता की ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए, ताकि यह लगातार आपको प्रेरित करता रहे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व और पश्चिम दिशा प्रगति और पहचान से जुड़ी मानी जाती है। जब आप अपनी उपलब्धियों को इन दीवारों पर सजाते हैं, तो यह स्थान आपके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूती देता है। इससे आपके करियर में निरंतर सफलता और पहचान की संभावनाएं बनी रहती हैं।

बैठने और काम करने की सही दिशा

यदि आप उन लोगों में से हैं जो अपना करियर शुरू कर रही हैं तो सुनिश्चित करें कि आप जिस स्थान पर बैठ रही हैं आपका मुख उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह वास्तु उपाय आपको अपने करियर में आवश्यक शुरुआत दिलाने में मदद करेगा, जिससे समृद्धि आएगी। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगी और तरक्की करेंगी अपनी दिशा बदलें और उत्तर दिशा की ओर मुख करना शुरू करें, क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जो आपको वित्तीय विकास प्राप्त करने में आपकी मदद करता है।

दक्षिणी दीवार सपनों के द्वार खोलने के लिए

घर या वर्कप्लेस की दक्षिण की दीवार आपके सपनों के लिए मानी जाती है। ऊंची इमारतों या संरचनाओं की तस्वीरें या कोई ऐसी जगह जहां आप काम करना चाहते हैं या एक कार्यालय खोलना चाहती हैं, इसी दीवार पर लगाएं। यह आपके सपने को हासिल करने में मदद करने के लिए वाइब्स और ऊर्जा बनाती है।
पैतृक व्यवसाय में लगे लोगों को आशीर्वाद और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए वर्कप्लेस या बिजनेस वाले स्थान की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिमी दीवार पर पूर्वजों की तस्वीर लगानी चाहिए।

भगवान सूर्य की पूजा करें

how to offer water to surya

उगते सूर्य को जल चढ़ाना सबसे अधिक कारगर उपाय माना जाता है। यह छोटा सा अनुष्ठान आपको बहुत सारे लाभ प्रदान कर सकता है और आपकी इच्छा अनुसार आपके करियर को बढ़ावा दे सकता है। सुबह-सुबह रोज सूर्य को जल चढ़ाएं और सूर्य मंत्र का जाप करें, यह आपके जीवन में एक सकारात्मक आभा का निर्माण करेगा और व्यक्ति को अपने जीवन और करियर के सबसे कठिन चरणों को नेविगेट करने में सक्षम बनाएगा।

यदि आप भी करियर में बुलंदियों तक जाना चाहती हैं तो यहां बताए वास्तु उपाय आजमा सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP