Vastu Tips: घर में बढ़ रही है नेगेटिविटी? आज ही आजमाएं नींबू का यह 1 उपाय, जाने फायदे

अक्सर की गई कड़ी मेहनत और सुख-सुविधाओं के लिए किया गया काम जीवन में अशांति पैदा करता है। तनाव और भारीपन जीवन को और ज्यादा मुश्किल बना देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप जीवन में कुछ बदलाव करें, जिससे आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। साथ ही आपकी आर्थिक प्रॉब्लम कम होगी। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने नींबू से जुड़े वास्तु उपाय को शेयर किया है। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
क्यों खास है नींबू का उपाय?
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में नींबू को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला एक शक्तिशाली कारक माना गया है। नींबू के इस्तेमाल से आपके जीवन की परेशानियां भी कम होती है। इसलिए आपको भी इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

पोंछे के पानी में नींबू मिलाने के मुख्य फायदे
- घर के कोनों में जमी हुई नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नींबू का पानी रामबाण है। नींबू के रस की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर पोंछा लगाने से घर की बुरी एनर्जी को खत्म करता है। साथ ही सकारात्मकता को बढ़ाता है।
- अगर घर के सदस्यों के बीच अक्सर बिना वजह विवाद होता है या मन अशांत रहता है, तो यह उपाय बहुत कारगर है।
- वास्तु के अनुसार, जिस घर में स्वच्छता और सकारात्मकता होती है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है। पोंछे के पानी में नींबू और थोड़ा सा समुद्री नमक मिलाकर सफाई करने से दरिद्रता दूर होती है।
यह भी पढ़ें- Yellow Mustard Vastu Upay: घर का बड़े से बड़ा दोष दूर करेगा पीली सरसों का ये एक उपाय, 5 दिनों में बदल सकती है किस्मत
नींबू का इस्तेमाल कैसे करें?
- एक बाल्टी पानी में 1 ताजे नींबू का रस निचोड़ लें।
- बेहतर परिणाम के लिए इसमें एक चम्मच सेंधा नमक या समुद्री नमक भी मिला सकते हैं।
- इस पानी से पूरे घर में पोंछा लगाएं। ध्यान रहे कि पोंछा लगाने की शुरुआत घर के सबसे अंदरूनी हिस्से से करें और मुख्य द्वार की ओर खत्म करें।
- यह उपाय वैसे तो रोज किया जा सकता है, लेकिन मंगलवार, शनिवार और गुरुवार को इसे करना विशेष फलदायी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मंदिर के द्वार पर लगे सूखे पत्ते बढ़ा सकते हैं नकारात्मकता, जानें वास्तु के उपाय
इन बातों का रखें ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, पोंछा कभी भी शाम के समय या सूर्यास्त के बाद नहीं लगाना चाहिए।
- सुबह के समय नींबू के पानी से सफाई करना सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि इस समय सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है।
एक छोटा सा नींबू न केवल आपकी सेहत बना सकता है, बल्कि आपके घर के वास्तु दोषों को दूर कर सुख-समृद्धि भी ला सकता है। आज ही इस सरल उपाय को आजमाएं और अपने घर के वातावरण में बदलाव महसूस करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।